लाइव न्यूज़ :

घर में बनी जहरीली चाय पीने से दो बच्चों समेत परिवार के चार सदस्यों और एक अन्य की मौत, धान में छिड़की जाने वाली खरपतवार नाशक दवा को अनजाने में किया प्रयोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2022 17:21 IST

उत्तर प्रदेशः मैनपुरी जिले में औंछा थाना क्षेत्र के नगला कन्हई गांव निवासी शिवनंदन के घर में बनी चाय पीने के बाद शिवनंदन (35), उसके बेटों शिवांग (छह) और दिव्यांश (पांच), ससुर रवींद्र सिंह (55) और पड़ोसी सोबरन (42) की हालत बिगड़ गयी।

Open in App
ठळक मुद्देपांचों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने रवींद्र, शिवांग और दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया। सोबरन और शिवनंदन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई रेफर किया गया था, जहां उन दोनों की भी मृत्यु हो गई।खरपतवार नाशक दवा को अनजाने में चाय की पत्ती समझकर उपयोग कर लिया जिससे चाय जहरीली हो गयी और यह हादसा हुआ।

मैनपुरीः जहरीली चाय पीने से बृहस्पतिवार को दो बच्चों समेत परिवार के चार सदस्यों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि मैनपुरी जिले में औंछा थाना क्षेत्र के नगला कन्हई गांव निवासी शिवनंदन के घर में बनी चाय पीने के बाद शिवनंदन (35), उसके बेटों शिवांग (छह) और दिव्यांश (पांच), ससुर रवींद्र सिंह (55) और पड़ोसी सोबरन (42) की हालत बिगड़ गयी।

 

 

उन्होंने बताया कि पांचों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने रवींद्र, शिवांग और दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सोबरन और शिवनंदन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई रेफर किया गया था, जहां उन दोनों की भी मृत्यु हो गई।

दीक्षित ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शिवनंदन की पत्‍नी राममूर्ति ने धान में छिड़की जाने वाली खरपतवार नाशक दवा को अनजाने में चाय की पत्ती समझकर उसका उपयोग कर लिया जिससे चाय जहरीली हो गयी और यह हादसा हुआ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई