मैनपुरी: भाजपा नेता को बाइक सवार ने सीने में मारी गोली, 4 राउंड फायरिंग में बीजेपी जिलाध्यक्ष हुए गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

By आजाद खान | Updated: June 19, 2022 13:47 IST2022-06-19T13:43:22+5:302022-06-19T13:47:52+5:30

इस घटना पर बोलते हुए मैनपुरी के एसपी ने कहा, "वे बाइक से जा रहे थे, इस दौरान दो अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें आगरा भेजा गया है। जो भी दोषी होंगे उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेंगे।"

Mainpuri BJP leader gautam katheria shot chest bike rider seriously injured 4 rounds firing treatment continues up crime news | मैनपुरी: भाजपा नेता को बाइक सवार ने सीने में मारी गोली, 4 राउंड फायरिंग में बीजेपी जिलाध्यक्ष हुए गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

मैनपुरी: भाजपा नेता को बाइक सवार ने सीने में मारी गोली, 4 राउंड फायरिंग में बीजेपी जिलाध्यक्ष हुए गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

Highlightsमैनपूरी में भाजपा नेता को गोली मारने की बात सामने आई है। हमलावरों ने चार राउंड गोली चलाई है जिससे बीजेपी नेता गंभीर रूप से घायल हो गया है। इलाज के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष को आगरा रेफर किया गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मैनपूरी में भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया को गोली मारने की खबर सामने आई है। यह घटना तब घटी है जब भाजपा जिलाध्यक्ष अपने घर वापस आ रहे थे। बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर आए थे और चार राउंड गोली चलाई थी। 

घटना की खबर मिलती ही मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जाएजा लिया। इस हमले में गौतम गंभीर रूप से घायल है और उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि गौतम कठेरिया भाजपा के लिए काम करने वाले अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष है। 

क्या है पूरा मामला

अमरउजाला की एक खबर के मुताबिक, यह हमला उस वक्त हुआ जब गौतम शनिवार को अपनी मां को दवा दिलाने के बाद घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रात के साढ़े नौ बजे जब गौतम भोगांव मैनपुरी मार्ग के गांव ललूपुर के पास से गुजर रहे थे तो उसी वक्त बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया था। 

उन लोगों ने चार राउंड गोली चलाई थी जिससे गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके सीने में भी गोली लगी है जिससे उसे आगरा के अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत बहुत ही नाजुक है। 

हमलावरों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई- एसपी

मामले में बोलते हुए मैनपुरी के एसपी ने बताया, "वे बाइक से जा रहे थे, इस दौरान दो अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें आगरा भेजा गया है। जो भी दोषी होंगे उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेंगे।" 

वहीं इस घटना की खबर मिलते ही पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान पार्टी नेताओं और अन्य कार्यकर्ताओं ने अस्पताल का रूख किया और गौतम की खबर ली। इस घटना के बाद आस-पास के लोग भी दहशत में है। 

Web Title: Mainpuri BJP leader gautam katheria shot chest bike rider seriously injured 4 rounds firing treatment continues up crime news

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे