लाइव न्यूज़ :

पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, राज्य पुलिस मुख्यालय पर आरपीजी हमले का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, इस आतंकी से रखता है ताल्लुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2022 13:24 IST

दिल्ली पुलिस ने आरपीजी हमले के सिलसिले में पिछले हफ्ते एक किशोर समेत दो लोगों को पकड़ा था। पुलिस ने कहा था कि किशोर को अभिनेता सलमान खान को ‘‘खत्म करने’’ का भी जिम्मा सौंपा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमोहाली में पंजाब पुलिस मुख्यालय पर आरपीजी हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया ह ै।आरोपी चरत सिंह कनाडा में रहने वाले आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा का सहयोगी है।

चंडीगढ़ः मोहाली में पंजाब पुलिस मुख्यालय पर आरपीजी हमले का मुख्य आरोपी पकड़ा गया। गुरुवार को मुंबई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि आरोपी चरत सिंह कनाडा में रहने वाले आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा का सहयोगी है। उसे पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के साथ संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया था।

 पंजाब पुलिस ने पहले कहा था कि लांडा ने नौ मई को मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) आतंकी हमले में अहम भूमिका निभाई थी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। डीजीपी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। उसने केंद्रीय एजेंसी और एटीएस महाराष्ट्र के साथ संयुक्त अभियान में पंजाब के मोहाली स्थित खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले के मुख्य आरोपी चरत सिंह को आज सुबह मुंबई से गिरफ्तार किया है।’’

डीजीपी ने कहा, ‘‘वह कनाडा स्थित बीकेआई आतंकवादी लखबीर सिंह का अहम सहयोगी है। पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के नजरिये के मुताबिक राज्य को अपराध मुक्त बनाने का प्रयास करेगी।’’ दिल्ली पुलिस ने आरपीजी हमले के सिलसिले में पिछले हफ्ते एक किशोर समेत दो लोगों को पकड़ा था। पुलिस ने कहा था कि किशोर को अभिनेता सलमान खान को ‘‘खत्म करने’’ का भी जिम्मा सौंपा गया था।

दिल्ली पुलिस ने कहा था कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने किशोर को पकड़ने के अलावा चार अगस्त को हरियाणा में एक परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) की बरामदगी के सिलसिले में अर्शदीप सिंह नामक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गिरोह ने किशोर को दीपक सुरकपुर (वर्तमान में फरार) और मोनू डागर (जेल में) के साथ खान को ‘‘मारने’’ का काम सौंपा था। 

टॅग्स :पंजाबPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali T20: 52 गेंद, 148 रन, 8 चौके और 16 छक्के?, अभिषेक शर्मा से दहला बंगाल, 12 गेंद में फिफ्टी, मोहम्मद शमी ने 24 गेंद में लुटाए 61 रन

बॉलीवुड चुस्कीमौत के 3 साल बाद सिद्धू मूसेवाला का गाना 'बरोटा' हुआ रिलीज, यूट्यूब पर हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 3 साल बाद उनका नया सॉन्ग 'बरोटा' हुआ रिलीज़, YouTube के म्यूज़िक ट्रेंडिंग चार्ट पर #1 पर पहुँचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट51 वर्षीय आदिवासी महिला पदियामी का सिर कटा शव मिला, 2 गांव में सामूहिक झड़प, 4 मकान में लगाई आग, पुलिस बल तैनात

क्राइम अलर्टनाबालिग लड़की और मां को प्रलोभन देकर साहिब से शादी का दबाव, दूल्हा और उसकी मां अरेस्ट

क्राइम अलर्टकटक टी20 मैचः टिकटों की कालाबाजारी, 4 अरेस्ट, 12 टिकट बिदानसी और दरगाह बाजार पुलिस थाना क्षेत्र से 9 टिकट बरामद

क्राइम अलर्टBareilly poster row: मुख्य आरोपी मौलवी तौकीर रजा और 37 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, 26 सितंबर को ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर भड़की थी

क्राइम अलर्टदाहिने जांघ पर धारदार हथियार से हमला कर 22 वर्षीय युवक की हत्या, कई घाव और तीन चोटों की पुष्टि, आखिर किसने ली जान