लाइव न्यूज़ :

प्रेमी और उसके दोस्त संग मिलकर बहू ने की थी सास-ससुर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

By अनिल शर्मा | Updated: April 13, 2023 09:33 IST

राधेश्याम वर्मा (72) और उनकी पत्नी वीना (68) सोमवार को सुबह मृत पाए गए और उनके घर से करीब पांच लाख रुपए और अन्य कीमती सामान गायब मिले थे। पुलिस ने बताया कि दंपति की बहू मोनिका के विवाहेत्तर संबंध थे। वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी जिसके लिए उसने अपने ससुराल वालों को खत्म करने और कीमती सामान लेकर भागने की साजिश रची थी।

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्य आरोपी आशीष भार्गव को बुधवार गाजियाबाद इलाके से गिरफ्तार किया गया।दिल्ली पुलिस के मुताबिक भार्गव को गुरुवार कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।दिवंगत बुजुर्ग दंपति की आरोपी बहू मोनिका पहले से ही 4 दिन की पुलिस रिमांड पर है।

नयी दिल्लीः पूर्वोत्तर दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में एक बुजुर्ग दंपति की घर में गला रेतकर हत्या मामले में पुलिस ने उसकी बहू मोनिका के बाद उसके कथित प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस डबल मर्डर मामले में मुख्य आरोपी आशीष भार्गव को बुधवार गाजियाबाद इलाके से गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक भार्गव को गुरुवार कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। दिवंगत बुजुर्ग दंपति की आरोपी बहू मोनिका पहले से ही 4 दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने बताया कि आशीष भार्गव के दोस्त विकास को पकड़ने की कोशिश की जा रही है, जो इस मामले में वांछित है और फरार है। 

गौरतलब है कि राधेश्याम वर्मा (72) और उनकी पत्नी वीना (68) सोमवार को सुबह मृत पाए गए और उनके घर से करीब पांच लाख रुपए और अन्य कीमती सामान गायब मिले थे। पुलिस ने बताया कि दंपति की बहू मोनिका के विवाहेत्तर संबंध थे। वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी जिसके लिए उसने अपने ससुराल वालों को खत्म करने और कीमती सामान लेकर भागने की साजिश रची थी।

पुलिस के मुताबिक, महिला का प्रेमी और उसका साथी रविवार शाम करीब सात बजे घर में घुसे और वे छत पर छिपे हुए थे। बुजर्ग पति-पत्नी भूतल पर रहते थे और उनका बेटा रवि रतन अपनी पत्नी एवं छह साल के बेटे के साथ पहले तल पर रहता था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि राधेश्याम करोल बाग स्थित दिल्ली सरकार के एक विद्यालय से उप-प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत हुए थे और यह परिवार इस मकान में 38 साल से रह रहा था।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना