पिता रामकृपाल की 13वीं पर पुत्र विकास की चाकुओं से हमला कर हत्या?, परिवार के 4 घायल, लेवा गांव में घात लगाकर बैठे थे हमलावर?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2026 14:39 IST2026-01-20T14:38:34+5:302026-01-20T14:39:33+5:30

Mahoba: शाम को विकास शौच के लिए घर से बाहर गया, तभी कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Mahoba Son Vikas stabbed death father Ramkripal's 13th day 4 family members injured attackers lying wait in Leva village | पिता रामकृपाल की 13वीं पर पुत्र विकास की चाकुओं से हमला कर हत्या?, परिवार के 4 घायल, लेवा गांव में घात लगाकर बैठे थे हमलावर?

सांकेतिक फोटो

Highlightsबेटे विकास (25) की गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी।अस्पताल ले जाते समय विकास ने दम तोड़ दिया। हमले में बीच-बचाव कर रहे परिवार के चार सदस्य भी घायल हुए हैं।

Mahoba:उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के लेवा गांव में एक मृत व्यक्ति की तेरहवीं के दौरान उसके बेटे की चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने के दौरान परिवार के चार अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कुलपहाड़ क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रविकांत गोंड ने मंगलवार को बताया कि रविवार को अजनर थाना क्षेत्र के लेवा गांव में मृतक रामकृपाल की तेरहवीं का कार्यक्रम था और इसी दौरान उसके बेटे विकास (25) की गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी।

उन्होंने बताया कि शाम को विकास शौच के लिए घर से बाहर गया, तभी कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते समय विकास ने दम तोड़ दिया। सीओ ने बताया कि इस हमले में बीच-बचाव कर रहे परिवार के चार सदस्य भी घायल हुए हैं।

जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात है और विकास के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 

Web Title: Mahoba Son Vikas stabbed death father Ramkripal's 13th day 4 family members injured attackers lying wait in Leva village

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे