लाइव न्यूज़ :

महोबाः रुपयों को लेकर विवाद, पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या की, वारदात के समय बुजुर्ग दंपति का नाबालिग पोता मौजूद था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2021 16:34 IST

Open in App
ठळक मुद्देरविवार देर शाम तक विवाद होता रहा और रात में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के समय बुजुर्ग दंपति का नाबालिग पोता मौजूद था।

महोबाः महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव में कथित तौर पर रुपयों के विवाद में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

 

श्रीनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव में रविवार रात करीब 11 बजे छिद्दू कुशवाहा (65) ने छत में सो रही अपनी पत्नी परमी (61) की गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई प्रहार करके उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

कुमार ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि रविवार को छिद्दू ने अपनी पत्नी से बैंक में जमा रुपये निकालने की बात कही थी, लेकिन उसने रुपये निकालने से मना कर दिया था, इसी बात पर बुजुर्ग दंपति के बीच रविवार देर शाम तक विवाद होता रहा और रात में पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

कुमार ने बताया कि वारदात के समय बुजुर्ग दंपति का नाबालिग पोता मौजूद था, उसी ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मृतका के बेटे परशुराम की तहरीर पर पिता छिद्दू के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

घरेलू विवाद में महिला ने दो बच्चों के साथ तालाब में लगाई छलांग, दो की मौत

बिहार के बेगूसराय जिले के परिहारा पुलिस चौकी अंतर्गत बहुआरा गांव में सोमवार सुबह कथित तौर पर घरेलू विवाद को लेकर एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ तालाब में छलांग लगा दी जिससे महिला और उसकी ढाई वर्षीय पुत्री की मौत हो गई,वहीं छह वर्षीय पुत्र किसी तरह तालाब से सुरक्षित बाहर निकल आया।

परिहारा पुलिस चौकी के प्रभारी चंद्र प्रकाश महतो ने बताया कि रंधीर राम की पत्नी सबिता कुमारी (26) तथा ढाई वर्षीय पुत्री की घटना में मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि रंधीर का छह वर्षीय पुत्र तालाब से सुरक्षित बाहर निकल आया। महतो ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज