लाइव न्यूज़ :

20 साल की लड़की के साथ 24 वर्षीय युवक ने किया रेप, पीड़िता अपने घर में साढ़े 12 बजे रात में सो रही थी, तभी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2023 21:59 IST

महोबकंठ थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उपेन्द्रनाथ राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 साल की लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किये जाने के मामले में गांव के ही युवक धीरेंद्र (24) को पीड़िता के घर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आरोपी युवक को पीड़िता के घर से हिरासत में ले लिया है।पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।वर्ष 2021 में आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया गया था, जो अब भी न्यायालय में विचाराधीन है। 

महोबाः उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र में एक युवती से सोते समय कथित रूप से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को पीड़िता के घर से हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महोबकंठ थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उपेन्द्रनाथ राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 साल की लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किये जाने के मामले में गांव के ही युवक धीरेंद्र (24) को पीड़िता के घर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय घटित हुई, जब लड़की अपने घर में रविवार को करीब साढ़े 12 बजे रात में सो रही थी। एसएचओ ने कहा कि पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। राय ने बताया कि पीड़िता की ओर से वर्ष 2021 में आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया गया था, जो अब भी न्यायालय में विचाराधीन है। 

तेलंगाना में जलाशय में एक ही परिवार के चार सदस्य डूबे

तेलंगाना के विकाराबाद जिले की कोटेपल्ली जलाशय में सोमवार को डूबने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब परिवार के सदस्य पिकनिक मनाने के लिये वहां गए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 22 से 28 साल के बीच के चार लोग जलाशय में घुसे और सभी डूब गए। ऐसा लगता है उनमें से दो तैरना नहीं जानते थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर उनमें से दो तैर ​​रहे थे, जबकि दो अन्य डेढ़ घंटे से अधिक समय तक पानी में खेल रहे थे। अधिकारी ने कहा कि जब वे जलाशय से बाहर आने की कोशिश कर रहे थे, तब डूब गए। चारों के शवों को निकाल लिया गया और पॉस्टमॉर्टम किया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट