लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नामांकन जुलूस के दौरान बवाल, एबीवीपी और सपा छात्र सभा के बीच जमकर मारपीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2019 16:09 IST

विश्वविद्यालय में नामांकन के बाद एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान दोनों गुटों के बीच कहासुनी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के अनुसार एक पुलिस इंस्पेक्टर भी छात्रों पर काबू करते वक्त घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी का सहारा लेकर छात्रों को वहां से बाहर निकला। 

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ के नामांकन जलूस के दौरान बुधवार (20 नवंबर) को दो छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और सपा छात्र सभा के बीच जमकर मारपीट हुई। एक गुट से दूसरे गुट पर पत्थरबाजी की गई। जिसके बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। छात्रों ने वहां आसपास खड़ी गाड़ियों को भी जलाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी का सहारा लेकर छात्रों को वहां से बाहर निकला। 

दोनों गुटों के बीच पथराव और मारपीट भारत माता मंदिर के बाहर हुई। रिपोर्ट के अनुसार एक पुलिस इंस्पेक्टर भी छात्रों पर काबू करते वक्त घायल हुए। छात्रों ने पथराव करते हुए आसपास के दुकानों के शीशे भी तोड़ दिए हैं। 

असल में विश्वविद्यालय में नामांकन के बाद एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता जुलूस निकाल रहे थे। भारत माता मंदिर के पास एबीवीपी के छात्र थे, उसी दौरान वहां  समाजवादी छात्र सभा के लोग भी आ गए, इसी दौरान दोनों गुटों के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे