मॉडल गर्लफ्रेंड पर था दूसरे किसी से संबंध का शक, सिर कुचलकर ली जान
By स्वाति सिंह | Updated: July 15, 2019 10:31 IST2019-07-15T10:31:59+5:302019-07-15T10:31:59+5:30
पीड़िता की पहचान नागपुर निवासी खुशी परिहार और आरोपी की पहचान अशरफ शेख के रूप में हुई है। खुशी स्थानीय फैशन शो में भाग लिया करती थी और बड़ी मॉडल बनना चाहती थी।

pic courtesy: Khushi parihar facebook page
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में प्रेमी ने मॉडल बनने की आकांक्षा रखने वाली अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका के 'चरित्र' पर संदेह में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़िता की पहचान नागपुर निवासी खुशी परिहार और आरोपी की पहचान अशरफ शेख के रूप में हुई है। खुशी स्थानीय फैशन शो में भाग लिया करती थी और बड़ी मॉडल बनना चाहती थी।
नागपुर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें शनिवार की सुबह पंधुरना-नागपुर राजमार्ग पर एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि शेख को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया की आरोपी अशरफ शेख ने खुशी परिहार की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। शेख को शक था कि खुशी अन्य किसी के साथ नजदीकी बढ़ा रही है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आगे का जांच जारी है।
शुरूआती जांच में मिली मिली जानकारी के मुताबिक खुशी परिहार 12 जुलाई को अशरफ शेख के साथ उसकी कार में घूमने निकले थे और कथित रूप से उसे मारने के बाद पंधुरना-नागपुर हाईवे पर छोड़ दिया।