लाइव न्यूज़ :

Pune: प्राइवेट पार्ट पर लगी गेंद, 11 साल के मासूम की मौत, बल्लेबाज ने मारा था शॉट

By धीरज मिश्रा | Updated: May 6, 2024 11:17 IST

Pune: पुणे में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते समय एक 11 वर्षीय लड़के के प्राइवेट पार्ट में गेंद लगने से उसकी मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई

Open in App
ठळक मुद्देक्रिकेट खेलते समय गेंद लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गईगेंद लड़के के प्राइवेट पार्ट पर लगी, जिसके बाद वह गिर गयामामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है

Pune: पुणे में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते समय एक 11 वर्षीय लड़के के प्राइवेट पार्ट में गेंद लगने से उसकी मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक की पहचान शौर्य के तौर पर हुई है। वह गेंदबाजी कर रहे थे तभी बल्लेबाज ने एक शॉट मारा जो सीधे उनकी ओर आई और उनके प्राइवेट पार्ट पर जा लगी। सीसीटीवी वीडियो में देख सकते हैं कि एक एंड से शौर्य गेंदबाजी कर रहा है और दूसरे छोड़ से बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहा है। शौर्य गेंद फेंक रहा है। शौर्य की तीसरी गेंद पर बल्लेबाज जब शॉट मारता है तो वह उसे सीधे उसके प्राइवेट पार्ट में जा लगता है।

इसके बाद शौर्य सीधे जमीन पर बेसुध होकर गिर जाता है। बल्लेबाज दौड़े-दौड़े आता है। साथ में अन्य साथी भी आते हैं। उनमें से एक ने उसे होश में लाने की भी कोशिश की। इसके बाद शौर्य को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना 2 मई की रात करीब 9 बजे लोहेगांव के जगतगुरु स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउंड में हुई। शौर्य जिसे उसके दोस्त और परिवार के सदस्य प्यार से शंभू कहते थे। उसके परिवार में उसके माता-पिता और एक बड़ा भाई है।

मामले में 4 मई को विमानतल पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि शौर्य जगतगुरु स्पोर्ट्स अकादमी ग्राउंड में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। जहां रात में खेलने की सुविधा है। शौर्य गेंदबाजी कर रहे थे और जब बल्लेबाज ने गेंद मारी तो गेंद शौर्य के निजी अंगों पर लगी और वह इसके प्रभाव से जमीन पर गिर पड़े। विमानतल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच कर रहे सहायक निरीक्षक सचिन धमाने ने कहा कि हमने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। हम शव के परीक्षण रिपोर्ट की जांच करेंगे और मैदान पर खिलाड़ियों से बात करेंगे। शौर्य के रिश्तेदार रामेश्वर पौल ने कहा कि शौर्य छठी कक्षा का छात्र था, जिसे खेलों में बहुत रुचि थी। शौर्य के चाचा बंदू खांडवे ने कहा कि हम 40 से अधिक सदस्यों का एक संयुक्त परिवार हैं। शौर्य के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से हमने एक प्रतिभाशाली युवा लड़का खो दिया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रPuneक्रिकेटक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा