गर्लफ्रेंड ने कही ऐसी बात कि युवक ने सड़क पर ही काट डाला गला, फिर अपने भी साथ किया कुछ ऐसा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 29, 2018 15:59 IST2018-03-29T15:58:05+5:302018-03-29T15:59:33+5:30

मुंबई पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Maharastra mumbai man assault his lover and suicide attempt | गर्लफ्रेंड ने कही ऐसी बात कि युवक ने सड़क पर ही काट डाला गला, फिर अपने भी साथ किया कुछ ऐसा

गर्लफ्रेंड ने कही ऐसी बात कि युवक ने सड़क पर ही काट डाला गला, फिर अपने भी साथ किया कुछ ऐसा

मुंबई, 29 मार्च: महाराष्ट्र के मुंबई में एक प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया है। सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि युवक ने ऐसा करके आत्महत्या का भी प्रयास किया। फिलहाल दोनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

सात सालों से चल रहा था अफेयर 

घटना 28 मार्च सुबह मुंबई के जीडी अम्बेडकर रोड पर हुई थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक  22 वर्षीय युवक पुकार नाते ने अपनी 21 वर्षीय प्रेमिका पर जानलेवा हमला किया। दोनों का पिछले सात सालों से अफेयर चल रहा था। जब प्रेमी ने इस घटना को अंजाम दिया तो सुबह के 11 बजे रहे थे। 

प्रेमिका ने बताया किसी और से है प्यार 

जब 28 मार्च सुबह मुंबई के जीडी अम्बेडकर रोड में इन दोनों की मुलाकात हुई तो प्रेमिका ने बताया कि वह किसी और शख्स से प्यार करती है। यह बात सुनकर प्रेमी को काफी गुस्सा आ गया। इसके बाद गुस्से में प्रेमी ने कहीं से ब्लेड निकालकर प्रेमिका का गला और हाख काट डाला। युवती के शोर मचाया तो आस-पास के लोग जमा हुए। 

प्रेमी ने भी की आत्महत्या की कोशिश

आसपास के आए लोग इससे पहले कि युवक को कंट्रोल कर पाते। आरोपी ने खुद पर ही ब्लेड से वार कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और युवती को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया।

विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज 

मुंबई पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हत्या की कोशिश और खुदकुशी के मामले में केस दर्ज किया है।
 

Web Title: Maharastra mumbai man assault his lover and suicide attempt

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे