लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने किया खुलासा, महिला डॉक्टर ने ही आत्महत्या से पहले पति-बच्चों को दी थी बेहोशी की दवा, घर में मृत पाया गया था पूरा परिवार

By भाषा | Updated: August 20, 2020 17:46 IST

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक 41 वर्षीय महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर अपने पति और दो नाबालिग बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली है। घटना मंगलवार (18 अगस्त) की है

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार (18 अगस्त) सुबह करीब छह बजे स्कूटी पर डॉक्टर अपनी बेटी के साथ अस्पताल गई और बेहोश करने वाली दवा लाई। पुलिस को घर के कमरे से दो सिरींज बरामद हुई है। इसके अलावा बेहोशी की दवा की खाली शीशी भी मिली है।

नागपुरअपने पति और दो बच्चों की कथित रूप से हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाली एक महिला चिकित्सक के बारे में पुलिस ने खुलासा किया है कि उसने अपनी जिंदगी खत्म करने से पहले पति और बच्चों को बेहोशी की दवा दी थी। नागपुर पुलिस ने मंगलवार को कोराडी इलाके में डॉ सुषमा राणे को उसके घर पर छत के पंखे से लटका पाया और उसके पति धीरज (42) व 11 साल और पांच साल की उम्र के दो बच्चों को मृत अवस्था में पाया।

डॉ. राणे ने यहां अवंती अस्पताल में काम करती थी थी, जबकि धीरज एक इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर थे। पुलिस के अनुसार, वह मंगलवार सुबह करीब छह बजे स्कूटी पर अपनी बेटी के साथ अस्पताल गई और बेहोश करने वाली दवा लाई।

कोराडी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि घर वापस आने के बाद, उसने कथित रूप से अपने पति और दो बच्चों को भारी मात्रा में बेहोशी की दवा दी और फिर खुद फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कमरे से दो सिरींज बरामद की, जहां धीरज और दोनों बच्चों के शव मिले और घर के पिछवाड़े में एक और सिरींज और बेहोशी की दवा की खाली शीशी मिली।

अधिकारी ने बताया कि घर से शराब की कुछ खाली बोतलें भी बरामद की गई हैं। जांच में पता चला है कि धीरज घर पर शराब का सेवन करता था। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से बरामद एक सुसाइड नोट में, डॉ राणे ने लिखा कि उसका पति कुछ समय से काफी परेशान है और वह उसे हर रोज "मरते हुए" नहीं देख सकती।

उन्होंने बताया कि अवंती अस्पताल के डॉक्टरों और जी एच रायसोनी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, जहां धीरज काम करते थे, के प्रिंसिपल और शिक्षकों ने पुलिस को बताया कि उन्हें दंपति की किसी भी मानसिक समस्या के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पोस्टमॉर्टम के बाद, शवों को उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया और विसरा फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा गया।

पुलिस ने परिवार के सदस्यों और दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया है और उनके कॉल डिटेल रिकॉर्ड का भी विश्लेषण कर रही है। उन्होंने कहा, "हम उनके इस कठोर कदम के पीछे के सटीक कारण का पता लगाने की कोशिश की रहे हैं। दंपति के रिश्तेदार और दोस्त हमें अहम सुराग प्रदान कर सकते हैं।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुरहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह