लाइव न्यूज़ :

पति ने बेडरूम और बाथरूम में लगाए कैमरे, पत्नी को दी मानसिक और शारीरिक यातना; महिला अधिकारी ने सरकारी नौकरी वाले पति पर लगाए गंभीर आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2025 11:08 IST

Maharashtra News: आरोपी ने कार लोन चुकाने के लिए उसके माता-पिता से डेढ़ लाख रुपये मांगे। जब उसने इनकार किया, तो उसने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर उसकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वह अंतरंग वीडियो वायरल कर देगा।

Open in App

Maharashtra News: महाराष्ट्र की एक महिला अधिकारी ने अपने पति पर निजी पलों को रिकॉर्ड करने के लिए शयनकक्ष में खुफिया कैमरे लगाने और 1.5 लाख रुपये दहेज की मांग करके उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 31 वर्षीय अधिकारी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने स्नानगृह में भी कैमरे लगाए थे। महिला अधिकारी का पति भी सरकारी कर्मचारी है।

उसने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति, सास, तीन ननद और दो नंदोई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 85 (पति या ससुराल वालों द्वारा महिला के प्रति क्रूरता), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि राज्य सरकार के एक विभाग में द्वितीय श्रेणी की महिला अधिकारी को उसके पति और ससुराल वालों द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

आंबेगाव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। उन्होंने उस पर कार की किस्तें चुकाने के लिए मायके से 1.5 लाख रुपये लाने का दबाव डाला। जब उसने धनराशि लाने से इनकार कर दिया तो उससे मारपीट की गई।’’

अधिकारी ने बताया कि महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने निजी पलों को रिकॉर्ड करने के लिए उसके शयनकक्ष में खुफिया कैमरे लगाए और दहेज की मांग पूरी न करने पर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।

टॅग्स :महाराष्ट्रमहिलाक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली