दर्दनाक! ससुराल वालों ने की पिटाई तो महिला ने गुस्से में अपने 6 बच्चों को फेंका कुएं में, सभी नाबालिगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2022 07:47 IST2022-05-31T06:50:27+5:302022-05-31T07:47:45+5:30

महाराष्ट्र के रायगढ़ में घरेलू विवाद के बाद सोमवार को एक मां ने अपने छह नाबालिग बच्चों को कथित तौर पर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चों में पांच लड़कियां शामिल हैं।

Maharashtra woman kills her 6 children by throwing them into well Read more at: https://www.deccanherald.com/national/west/maharashtra-woman-kills-her-6-children-by-throwing-them-into-well-1113904.html | दर्दनाक! ससुराल वालों ने की पिटाई तो महिला ने गुस्से में अपने 6 बच्चों को फेंका कुएं में, सभी नाबालिगों की मौत

दर्दनाक! ससुराल वालों ने की पिटाई तो महिला ने गुस्से में अपने 6 बच्चों को फेंका कुएं में, सभी नाबालिगों की मौत

Highlightsपुलिस के मुताबिक महिला ने घरेलू विवाद को लेकर ये कदम उठायाबच्चों की उम्र 18 महीने से 10 साल की थीसभी बच्चों की मौत हो चुकी है

मुंबईः महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। एक मां ने अपने ही छ बच्चों की जान ले ली। किसी की उम्र महज 18 महीने थी तो कोई 10 साल का था। इस घटना के सामने आने के बाद ना सिर्फ इलाके के लोग बल्कि पुलिस भी हैरान है।

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में घरेलू विवाद के बाद सोमवार को एक मां ने अपने छह नाबालिग बच्चों को कथित तौर पर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चों में पांच लड़कियां शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह हैरान करने वाली घटना मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव में हुई।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय महिला की उसके पति के परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर पिटायी की थी। महिला इस बात से काफी नाराज थी। जिसके बाद गुस्से में उसने यह कदम उठाया। सभी बच्चों की मौत हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि मृतक बच्चों की उम्र 18 महीने से 10 साल के बीच थी। 

Web Title: Maharashtra woman kills her 6 children by throwing them into well Read more at: https://www.deccanherald.com/national/west/maharashtra-woman-kills-her-6-children-by-throwing-them-into-well-1113904.html

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे