लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पति को आत्महत्या के लिए उकसाया, शख्स की मौत के बाद महिला और उसके दो मित्रों पर मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: December 15, 2019 15:43 IST

पुलिस के अनुसार पति ने कथित तौर पर 22 नवंबर को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह कदम उठाने से पहले व्यक्ति ने 18 नवंबर को एक वीडियो बनाया था जिसमें उसने कहा था कि वह अपनी पत्नी और उसके दो मित्रों द्वारा परेशान किये जाने से तंग आ चुका है और आत्महत्या करने की योजना बना रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने इस साल जुलाई में नौकरी करनी शुरू की थी जहाँ दफ्तर में उसने एक पुरुष से मित्रता कर ली।महिला के पति को इस मित्रता पर आपत्ति थी जिसके कारण पति पत्नी में अकसर झगड़ा होता था।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला और उसके दो मित्रों पर कथित रूप से महिला के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुख्य आरोपी सुवर्ण सोनटक्के की शादी यहाँ स्थित अंबेवाड़ी के निवासी गजानन सोनटक्के (32) के साथ 2013 में हुई थी और दंपति के दो बच्चे भी थे।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला ने इस साल जुलाई में नौकरी करनी शुरू की थी जहाँ दफ्तर में उसने एक पुरुष से मित्रता कर ली। महिला के पति को इस मित्रता पर आपत्ति थी जिसके कारण पति पत्नी में अकसर झगड़ा होता था।

पुलिस के अनुसार पति ने कथित तौर पर 22 नवंबर को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह कदम उठाने से पहले व्यक्ति ने 18 नवंबर को एक वीडियो बनाया था जिसमें उसने कहा था कि वह अपनी पत्नी और उसके दो मित्रों द्वारा परेशान किये जाने से तंग आ चुका है और आत्महत्या करने की योजना बना रहा है।

अधिकारी के अनुसार इसके बाद उसने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने परिजनों को वीडियो भेजा जिन्होंने उसे आत्महत्या न करने के लिए मनाया।

पीड़ित की माँ ने इस संबंध में शुक्रवार को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी और उसके दो मित्रों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये