लाइव न्यूज़ :

महिला ने प्रेमी संग मिलकर की पूर्व पति की हत्या, पुलिस को नाले में बरामद हुआ शव

By भाषा | Updated: December 15, 2018 21:16 IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की ये घटना है। पूर्व पति की हत्या के मामले में एक 35 ‍‍वर्षीय महिला और उसके प्रेमी को को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित रूप से पूर्व पति की हत्या के मामले में एक 35 ‍‍वर्षीय महिला और उसके प्रेमी को को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कलवा मंडल के सहायक पुलिस आयुक्त रमेश धूमल ने कहा कि नौ दिसंबर को शांति मफतलाल झुग्गी कॉलोनी के पीछे एक नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था।

उन्होंने कहा, "मृतक की पहचान कलवा के रहने वाले ताजबाबू शकील सलमानी (32) के रूप हुई। हमें सूचना मिली थी कि मृतक ताजबाबू और उसकी पत्नी रुबीना के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इसलिये हमने शक के आधार पर मृतक की पत्नी पर नजर रखनी शुरू की।" 

धूमल ने कहा कि महिला ने पूछताछ में अपने प्रेमी की मदद से पति की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल कर ली।

प्रेमी की पहचान ठाणे शहर के रहने वाले प्रहलाद सिंह उर्फ पिंटू कनूसिंह राजपूत (28) के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय आचार सहिंता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह