महिला ने प्रेमी संग मिलकर की पूर्व पति की हत्या, पुलिस को नाले में बरामद हुआ शव
By भाषा | Updated: December 15, 2018 21:16 IST2018-12-15T21:16:32+5:302018-12-15T21:16:32+5:30
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की ये घटना है। पूर्व पति की हत्या के मामले में एक 35 वर्षीय महिला और उसके प्रेमी को को गिरफ्तार किया गया है।

महिला ने प्रेमी संग मिलकर की पूर्व पति की हत्या, पुलिस को नाले में बरामद हुआ शव
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित रूप से पूर्व पति की हत्या के मामले में एक 35 वर्षीय महिला और उसके प्रेमी को को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कलवा मंडल के सहायक पुलिस आयुक्त रमेश धूमल ने कहा कि नौ दिसंबर को शांति मफतलाल झुग्गी कॉलोनी के पीछे एक नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था।
उन्होंने कहा, "मृतक की पहचान कलवा के रहने वाले ताजबाबू शकील सलमानी (32) के रूप हुई। हमें सूचना मिली थी कि मृतक ताजबाबू और उसकी पत्नी रुबीना के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इसलिये हमने शक के आधार पर मृतक की पत्नी पर नजर रखनी शुरू की।"
धूमल ने कहा कि महिला ने पूछताछ में अपने प्रेमी की मदद से पति की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल कर ली।
प्रेमी की पहचान ठाणे शहर के रहने वाले प्रहलाद सिंह उर्फ पिंटू कनूसिंह राजपूत (28) के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय आचार सहिंता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।