महाराष्ट्र के पालघर जिले में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 18, 2022 11:01 IST2022-12-18T10:56:43+5:302022-12-18T11:01:18+5:30

महाराष्ट्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला पालघर जिले का है।

Maharashtra teenager gang-raped in Palghar district, police arrested eight people | महाराष्ट्र के पालघर जिले में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Highlightsमहाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में आठ लोगों पर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप।पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।किशोरी के साथ 16 दिसंबर को रात आठ बजे से लेकर अगले दिन सुबह 10 बजे तक कई बार दुष्कर्म किया गया।

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में आठ लोगों ने एक किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को हुई तथा आरोपियों ने पहले किशोरी के साथ समुद्र के किनारे स्थित अपने गांव के एक खाली बंगले में बलात्कार किया और फिर उसे समुद्र तट पर ले गए, जहां उन्होंने फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पालघर जिला ग्रामीण पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सतपति थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की उम्र 16 साल के आसपास है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘शनिवार को दर्ज अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने 16 दिसंबर को रात आठ बजे से लेकर अगले दिन सुबह 10 बजे तक उसके साथ एक-एक कर कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी उसे माहिम गांव के एक खाली बंगले में ले गए, जहां सभी ने उससे बलात्कार किया। बाद में वे उसे समुद्र तट पर ले गए, जहां उन्होंने झाड़ियों में फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया।’’

प्रवक्ता के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रविवार सुबह आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Web Title: Maharashtra teenager gang-raped in Palghar district, police arrested eight people

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे