लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: रायगढ़ तट से हथियारों के साथ दो संदिग्ध नाव मिली, एके 47 समेत कई हथियार बरामद, ओमान कनेक्शन का खुलासा, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 18, 2022 15:23 IST

Maharashtra: विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है और रायगढ़ में 2 संदिग्ध नाव मिलने से पुलिस हैरान है। गोकुलाष्टमी, गणेशोत्सव के मद्देनजर ऐसे हथियारों के भंडार वाली नाव मिलने के बाद पुलिस टीम सतर्क हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे हरिहरेश्वर समुद्र तट के पास एक “संदिग्ध” दिखने वाली नाव हथियारों और विस्फोटकों के साथ मिली है।प्रारंभिक जांच में इस नाव के ओमान कनेक्शन का खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक यह बोट यूके में रजिस्टर्ड है।

मुंबईः महाराष्ट्र में रायगढ़ तट से हथियारों के साथ संदिग्ध नाव मिली है। अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई, क्योंकि हरिहरेश्वर समुद्र तट के पास एक “संदिग्ध” दिखने वाली नाव हथियारों और विस्फोटकों के साथ मिली है।

महाराष्ट्र में रायगढ़ तट से बृहस्पतिवार को एक संदिग्ध नाव मिली जिसमें तीन एके-47 राइफल और गोलियां रखी हुई थीं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने मुंबई से करीब 190 किलोमीटर दूर श्रीवर्धन क्षेत्र में नाव को देखा और उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी।

नाव में चालक दल का कोई सदस्य नहीं था। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अशोक दुधे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाव की तलाशी ली। अधिकारी ने बताया कि नाव में तीन एके-47 राइफल और कुछ गोलियां मिली। पुलिस इस संबंध में आगे जांच कर रही है।

अधिकारियों के मुताबिक इस नाव के चालक दल के सदस्यों को इस साल जून में ओमान तट के पास बचा लिया गया था और नाव समुद्र में तैरते हुए रायगढ़ तट आ गई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है और रायगढ़ में 2 संदिग्ध नाव मिलने से पुलिस हैरान है।

गोकुलाष्टमी, गणेशोत्सव के मद्देनजर ऐसे हथियारों के भंडार वाली नाव मिलने के बाद पुलिस टीम सतर्क हो गई है। नाव श्रीवर्धन में हरिहरेश्वर समुद्र तट पर मिली थी। प्रारंभिक जांच में इस नाव के ओमान कनेक्शन का खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक यह बोट यूके में रजिस्टर्ड है।

नाव का नाम यूके की एक कंपनी के नाम पर रखा गया है। पुलिस ने इसकी पुष्टि कर ली है। इसके साथ ही पुलिस को 2 लोगों के बारे में पता चला है। उसके सबूत पुलिस के हाथ लग गए हैं। सामने आया है कि ये दोनों व्यक्ति इंडोनेशिया के नागरिक हैं। साथ ही पुलिस को एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के बारे में दस्तावेज मिले हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद