लाइव न्यूज़ :

‘स्वयंभू तांत्रिक’ चेलों को अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए करता था मजबूर, वीडियो आया सामने तो हुआ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 23, 2018 19:36 IST

स्वयंभू तांत्रिक नूरी डरगा रोड में यहां स्थित मदरसे में रहता था। उस पर इस तरह के कृत्य के लिए मदरसे का इस्तेमाल करने का आरोप है।

Open in App

परभनी (महाराष्ट्र), 23 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में अपने अनुयायियों को एक-दूसरे के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने वाले एक स्वयंभू तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। 

परभनी के पुलिस अधीक्षक दिलीप जलाके ने बताया कि 38 वर्षीय आसिफ नूरी को पड़ोसी जिले से गिरफ्तार करके कल रात यहां लाया गया। 

उन्होंने बताया , “ शुक्रवार को हमें कुछ लोगों से शिकायत मिली थी कि कथित तांत्रिक एक वीडियो और ऑडियो क्लीप में अपने पुरुष अनुयायियों को एक-दूसरे के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने को मजबूर कर रहा है। यह वीडियो और ऑडियो क्लीप सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। ” 

कोतवाली के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक गोरबंद ने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोग अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए इस तांत्रिक के पास आते थे। तांत्रिक अपने अनुयायियों को अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। 

स्वयंभू तांत्रिक नूरी डरगा रोड में यहां स्थित मदरसे में रहता था। उस पर इस तरह के कृत्य के लिए मदरसे का इस्तेमाल करने का आरोप है। उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (धर्म का अपमान करने के इरादे से धार्मिक स्थल का इस्तेमाल करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा