लाइव न्यूज़ :

इंजीनियर पति बनवाता था घरेलू काम की एक्सेल शीट, 20 सेमी तय की थी रोटी की साइज, देता था ये सजा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 27, 2018 13:33 IST

पत्नी का कहना है कि उसने कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की है लेकिन अपवी एक बेटी की वजह से कुछ नहीं कर पाती है।

Open in App

पुणे, 27 मार्च; महाराष्ट्र के पुणे में तलाक के लिए एक अजीब ही मामला सामने आया है। जिसको जानकर आपको भी आश्चर्य होगा।  पुणे की रहने वाली एक महिला ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। तलाक लेने की जो वजह उसने बताई उसको सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। पत्नी ने बताया कि उसका पति उसपर काफी अत्याचार करता है। इस महिला का पति बेहद ही अजीब-अजीब डिमांड करता है और अगर वह फरमाईश पूरी ना हो तो वह अपनी पत्नी को दंड भी देता है। 

पत्ति की ऐसी है डिमांड

- पत्नी ने बताया कि उसके पति पर इंजीनियरिंग का इस कदर भूत सवार है कि वह हर चीज में परफेक्शन देखता है। यहां तक रोटी की साइज पर भी उसका फोकस रहता है। उसका कहना है कि रोटी की गोलाई 20 CM से ना कम और ना ज्यादा होनी चाहिए।

- पति चाहता है कि दिन भर में किए गए कामों का ब्यौरा शीट भी बनाकर दे। वह एक्सल शीट मांगता है जो अलग-अलग रंगों में दर्ज किया जाए। 

- पत्नी अगर कोई तय टाइम पर काम नहीं करती है तो उसके लिए भी एक अलग से कॉलम तैयार कर उसमें उसका कारण बताया था। 

- यहां तक की पत्नी अगर सही तरीके से काम ना करें तो ठंडा पानी डाल देता है और फिर एसी वाले कमरे में बंद कर देता है।  गाली-गलौच, अपमान और मारपीट भी करता है। 

पत्नी का कहना है कि उसने कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की है लेकिन अपवी एक बेटी की वजह से कुछ नहीं कर पाती है। पत्नी ने कोर्ट को बताया कि उसकी हालत ऐसी हो गई है कि ना ही वह जी रही है और ना ही वह मर पा रही है। इस महिला की शादी 2008 में हुई थी। पति आईटी इंजीनियर है। शादी के कुछ सालों बाद से ही यह परेशानी हो रही है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह