लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: महिला का धड़ मिलने के पांच दिन बाद पुलिसकर्मियों को मिला कटा हुआ सिर

By भाषा | Updated: January 5, 2020 15:39 IST

महिला का धड़ विद्याविहार इलाके में किरोड रोड से 30 दिसंबर को बरामद हुआ था। इसके दो दिन बाद घाटकोपार में कचरे के एक डिब्बे से दो कटे हुए पैर रेक्सीन की शीट में लिपटे मिले थे। 

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने रेल पटरी के पास से कटा हुआ सिर बरामद किया।कुछ दिन पहले ही पुलिस को यही से महिला का धड़ बरामद हुआ था।

मुंबई पुलिस ने उपनगर विद्याविहार में महिला का धड़ मिलने के पांच दिन बाद यहां एक रेल पटरी के पास से कटा हुआ सिर बरामद किया। पुलिस अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक जानकारी के आधार पर पुलिस ने सांताक्रूज चेम्बूर लिंक रोड (एससीएलआर) इलाके में तलाश अभियान चलाया और शनिवार देर रात इलाके में रेल पटरी के निकट कटा हुआ सिर बरामद किया।

उन्होंने संदेह जताया कि शव को पुल से फेंका गया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘एससीएलआर पुल के नीचे रेल की पटरी के पास से सिर मिला। यह स्थान, उस जगह से बहुत दूर नहीं है जहां महिला का धड़ बरामद हुआ था। ऐसे में हमें संदेह है कि यह सिर उसी महिला का है, जिसका धड़ मिला था।’’ उन्होंने बताया कि इसे जांच के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन पांच) नियति ठाकुर ने कहा, ‘‘हम सिर को डीएनए जांच के लिए भी भेजेंगे क्योंकि ऐसा संदेह है कि यह उसी महिला का सिर है जिसका धड़ पहले बरामद हुआ था।’’

महिला का धड़ विद्याविहार इलाके में किरोड रोड से 30 दिसंबर को बरामद हुआ था। इसके दो दिन बाद घाटकोपार में कचरे के एक डिब्बे से दो कटे हुए पैर रेक्सीन की शीट में लिपटे मिले थे। 

टॅग्स :हत्याकांडमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह