लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: ठाणे में 17 साल की एक लड़की से बलात्कार, पिता और प्रेमी अरेस्ट, सड़क किनारे मृत भ्रूण मिला

By भाषा | Updated: October 12, 2020 14:48 IST

पूछताछ के दौरान, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता और प्रेमी ने कई बार उसका कथित तौर पर बलात्कार किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपिता और प्रेमी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस को यह भी पता चला कि पीड़िता और उसका परिवार पहले पास के नवी मुम्बई के पनवेल में रहता था। पीड़िता 21 वर्षीय आरोपी से परिचित थी जो पनवेल में उसका पड़ोसी था और दोनों में संबंध थे।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे में 17 साल की एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने वाले उसके पिता और प्रेमी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश गौरव ने कहा कि तीन दिन पहले, पुलिस को ठाणे के वाशिंद शहर में सड़क किनारे एक मृत भ्रूण मिला था। मामले की जांच के दौरान, यह पता चला कि भ्रूण पीड़िता का था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता और प्रेमी ने कई बार उसका कथित तौर पर बलात्कार किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।

पुलिस को यह भी पता चला कि पीड़िता और उसका परिवार पहले पास के नवी मुम्बई के पनवेल में रहता था। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता 21 वर्षीय आरोपी से परिचित थी जो पनवेल में उसका पड़ोसी था और दोनों में संबंध थे।

पीड़िता के बयान के आधार पर, उसके पिता और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच के लिए आरोपी की डीएनए जांच करायी जाएगी।

टॅग्स :मुंबईरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा