लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में प्लास्टिक बैन बनी आफत, व्यापारी ने की आत्महत्या, पत्नी ने सुनाई आपबीती

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 3, 2018 17:11 IST

नागपुर के कश्मीरी लेन में रहने वाले 51 साल के व्यापारी नरेश तोलानी ने 29 जुलाई को गांधीसागर झील से छलांग लगाकर जान दे दी।

Open in App

नागपुर, 3 अगस्त: महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में प्लास्टिक बैन किया है। फैसला लागू होने के बाद पहली बार राज्य से आत्महत्या का पहला मामला आया है। नागपुर के कश्मीरी लेन में रहने वाले 51 साल के व्यापारी नरेश तोलानी ने 29 जुलाई को आत्महत्या कर ली है। इन्होंने 29 जुलाई को देर रात गांधीसागर झील से छलांग लगाकर जान दे दी। नरेश तोलानी की पत्नी दिव्या ने बताया कि उस रात अगर उनकी आंख नहीं लगी होती तो शायद ये हादसा नहीं होता। वह बताती हैं कि उनके पति प्लास्टिक बैन की वजह से डिप्रेशन में थे और कई रातों से सो नहीं पा रहे थे। वह काफी दिनों से परेशान थे।  

काफी दिनों से थे निराश 

पत्नी ने बताया कि उस दिन 29 जुलाई को भी हम दोनों काफी निराश थे।  सुबह जब साढ़े चार बजे के आसपास उनकी नींद खुली को देखा पति नरेश बिस्तर पर नहीं हैं। नरेश के बेटे सुमित ने आनन-फानन में पिता को ढूंढना शुरू किया। वह दौड़ते हुए गांधीसागर झील पहुंचे। 

झील में मिली लाश

जहां एक मॉर्निंग वॉक करने वाले ने बताया कि उसने किसी शख्स को झील से छलांग लगाते हुए देखा है। झील के पास से ही सूइसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें लिखा था, 'मैं प्लास्टिक बंदी की वजह से तंग आ गया हूं। मेरी जान का जिम्मेदार मैं खूद हूं।' इसके बाद सुमित ने भी पिता को ढूंढने के लिए झील में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद सुमित को पिता का शव मिला। 

प्लास्टिक बेचने के सिवा नहीं जानते थे कुछ 

नरेश ने  पत्नी को कुछ दिन पहले ही बताया था कि वह प्लास्टिक बेचने के अलावा कुछ नहीं जानते हैं। साथ ही इस उम्र में वह कुछ नए सिरे से शुरू करने के लिए तैयार नहीं थे। आखिरी वक्त में वह उन प्लास्टिक बैग को देख रहे थे जो बैन होने के बाद से बिक नहीं पाए थे।

पहले ऐसे शख्स, जिन्होंने प्लास्टिक बैन की वजह से सुसाइड की 

नरेश राज्य के पहले ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने प्लास्टिक बैन की वजह से अपनी जान ले ली। पिछले 30 साल से नरेश केवल प्लास्टिक बैग रिटेल का बिजनस कर रहे थे। वह मैन्युफेक्चरर और होलसेलर से प्लास्टिक बैग खरीदते थे और दुकान-दुकान जाकर बेचते थे। मार्च के महीने में राज्य में प्लास्टिक बैन की घोषणा होने के बाद उनके बिजनस की डिमांड और सप्लाई कम होने लगी थी। दिव्या ने बताया, 'पूरे मार्किट में हलचल मच गई। जुर्माने के डर से कोई दुकानदार प्लास्टिक बैग लेने को तैयार नहीं था और इस वजह से मेरे पति की रातें बेचैन होने लगीं।'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह