लाइव न्यूज़ :

पति-पत्नी ने खुद को बताया एकनाथ शिंदे का PA, नौकरी दिलाने का झासा देकर की 55 लाख की ठगी, FIR दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2025 10:39 IST

Eknath Shinde Fake PA: जलगांव के पचोरा निवासी हितेश रमेश संघवी और उनकी पत्नी अर्पिता ने कथित तौर पर सरकारी नौकरी, टेंडर और म्हाडा फ्लैट सहित विभिन्न प्रकार के लाभ दिलाने का वादा किया था।

Open in App

Eknath Shinde Fake PA:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का निजी सहायक बता 18 लोगों से 55 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में जलगांव के एक दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जलगांव के पचोरा निवासी हितेश रमेश संघवी और उनकी पत्नी अर्पिता संघवी ने लोगों को सरकारी नौकरी, निविदा, म्हाडा (महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण)के मकान आदि दिलाने का वादा किया था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘डेरी व्यवसायी हर्षल बारी सांघवी के संपर्क में आया। सांघवी ने बारी को बताया कि वह उपमुख्यमंत्री का निजी सहायक है और मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में उसका कार्यालय है। बारी ने उसे म्हाडा के फ्लैट के लिए 10 लाख रुपये और उसकी पत्नी को रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए सात लाख रुपये दिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी लोगों को ठगने के लिए फर्जी दस्तावेज और नियुक्ति पत्र दिखाते थे। बारी ने उन्हें नवंबर 2024 से आठ अगस्त 2025 के बीच 13.38 लाख रुपये दिए थे। ठगे जाने का एहसास होने पर बारी ने बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज कराई।’’

अधिकारी ने बताया कि सांघवी दंपति के खिलाफ शनिपेठ पुलिस थाने में धोखाधड़ी सहित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज