महाराष्ट्र: कैब चालक और कुछ सहयात्रियों ने महिला से की छेड़छाड़, मां के विरोध करने पर 10 महीने की बच्ची को फेंका कार के बाहर-हो गई मौत

By भाषा | Updated: December 11, 2022 09:38 IST2022-12-11T08:22:33+5:302022-12-11T09:38:46+5:30

मामले में बोलते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि मांडवी पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और पुलिस इस घटना के दोषियों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि हालांकि उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

maharashtra palghar cab driver passenger molest women threw 10 month old baby out of car dead police filed case | महाराष्ट्र: कैब चालक और कुछ सहयात्रियों ने महिला से की छेड़छाड़, मां के विरोध करने पर 10 महीने की बच्ची को फेंका कार के बाहर-हो गई मौत

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsमहाराष्ट्र में एक कैब चालक और कुछ सहयात्रियों ने एक महिला से जबरदस्ती की है।पुलिस के अनुसार, विरोध करने पर उसकी बच्ची को कैब से बाहर फेंक दिया गया था। इस कारण बच्ची की मौत हो गई है, पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मुंबई:महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर शनिवार की सुबह दस महीने की बच्ची को कैब से बाहर फेंक दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसकी मां के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

पुलिस के अनुसार, इस छेड़खानी में आरोपियों ने बच्ची को कैब से बाहर फेंक दिया था जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाशी में जुट गई है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में बोलते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को भी वाहन से बाहर धकेल दिया गया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं है। उन्होंने कहा कि महिला और उसकी बेटी वाडा तहसील में पेल्हार से पोशेरे में कैब से लौट रही थीं और उसमें कुछ अन्य लोग भी सवार थे। 

उन्होंने बताया कि रास्ते में कैब चालक और कुछ सहयात्रियों ने महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी। महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने विरोध किया तो उन्होंने बच्ची को छीन लिया और उसे तेज रफ्तार कैब से बाहर फेंक दिया। बच्ची को गाड़ी से बाहर फेंकने के कारण उसकी मौत हो गई है। 

महिला का चल रहा है इलाज, आरोपियों को पुलिस कर रही है तलाश

अधिकारी ने कहा कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मांडवी पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और पुलिस इस घटना के दोषियों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि हालांकि उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 

Web Title: maharashtra palghar cab driver passenger molest women threw 10 month old baby out of car dead police filed case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे