लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के नांदेड़ में साधु की हत्या, पुलिस ने किया साफ- 'इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं'

By विनीत कुमार | Updated: May 24, 2020 14:09 IST

महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुई घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। माना जा रहा है कि साधु की हत्या रात 12 बजे के करीब हुई है। ऐसी भी जानकारी मिली है कि आरोपी गेट तोड़कर अंदर नहीं घुसा था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नांदेड़ में साधु की हत्या से हड़कंप, आरोपी फरार साधु के अलावा पास से ही एक अन्य शख्स का भी शव बरामद हुआ है

महाराष्ट्र के पालघड़ में मॉब लिंचिग की घटना के बाद नांदेड़ में एक साधु की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है क्योंकि साधु और उसकी हत्या करने के आरोपी एक ही समुदाय से हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार नांदेड़ के एसपी विजयकुमार मगर ने बताया, 'मृतक साधु और मर्डर का आरोप एक ही समुदाय हैं। इसलिए इसमें कोई धार्मिक रंग नहीं है। हम अब भी आरोपी की तलाश कर रहे हैं जो मर्डर के बाद से फरार है।'

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक साधु का नाम रुद्र पशुपति महाराज है और वे लिंगायत समुदाय से थे। पुलिस के मुताबिक लिंगायत समुदाय के ही एक शख्स साईनाथ राम ने साधु की हत्या की। साधु के साथ-साथ पास के इलाके में एक और शख्स का शव मिला है। पुलिस इसे आरोपी साईनाथ का साथ मान रही है।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण ने जानकारी मिलने के बाद घटना की निंदा की है। उन्होंने पुलिस को मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी मामले को संज्ञान में लिया है।

पुलिस अभी पूरे मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक, साधु की हत्या रात 12 बजे के आसपास हुई। यह भी बात सामने आई है कि आरोपी आश्रम का दरवाजा तोड़कर अंदर नहीं घुसा था बल्कि गेट अंदर से खोला गया था। 

टॅग्स :महाराष्ट्रहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO