लाइव न्यूज़ :

नागपुरः तड़ीपार गुंडे का दिनदहाड़े खून, नंदनवन में वारदात, आरोपी सलमान खान अरेस्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 2, 2021 14:13 IST

महाराष्ट्र में नागपुर के हसनबाग में एक की हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी अपराधी 24 वर्षीय सलमान खान शमशेर खान को गिरफ्तार किया है. मृतक 26 वर्षीय शेख अल्ताफ शेख अशफाक कलमना है. अल्ताफ पेशेवर अपराधी था. उसे 17 दिसंबर 2020 को कलमना थाना परिसर से तड़ीपार किया गया था. उसे भंडारा में छोड़ा गया था.

Open in App
ठळक मुद्देतड़ीपार और एमपीडीए के तहत जेल भी भेजा गया था. करीब साल भर पहले वह एमपीडीए के तहत जेल से रिहा हुआ है.सलमान की पत्नी चिखली की निवासी है. चिखली में अल्ताफ भी रहता था. सलमान जेल से रिहा होने के बाद से उमरेड में रहता था.

नागपुरः हसनबाग के कुख्यात गुंडे ने पुरानी रंजिश में तड़ीपार प्रतिद्वंद्वी गुंडे को मौत के घाट उतार दिया. नंदनवन के शेष नगर परिसर में हुई इस वारदात से परिसर में दहशत मची हुई है.

पुलिस ने आरोपी अपराधी 24 वर्षीय सलमान खान शमशेर खान को गिरफ्तार किया है. मृतक 26 वर्षीय शेख अल्ताफ शेख अशफाक कलमना है. अल्ताफ पेशेवर अपराधी था. उसे 17 दिसंबर 2020 को कलमना थाना परिसर से तड़ीपार किया गया था. उसे भंडारा में छोड़ा गया था. इसके बाद भी वह शहर में ही मंडराता था.

सलमान भी नंदनवन का कुख्यात अपराधी है. उसका पिता शमशेर उर्फ छोटा शमशेर काल्या भी चर्चित अपराधी था. सलमान के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं. उसे तड़ीपार और एमपीडीए के तहत जेल भी भेजा गया था. करीब साल भर पहले वह एमपीडीए के तहत जेल से रिहा हुआ है.

सलमान की पत्नी चिखली की निवासी है. चिखली में अल्ताफ भी रहता था. सलमान जेल से रिहा होने के बाद से उमरेड में रहता था. डेढ़ माह पहले ताजाबाद की गौसिया कॉलोनी में रहने आया था. उसकी पत्नी ने तीन दिन पहले ही शिशु को जन्म दिया है. सलमान की कुछ समय से अल्ताफ से रंजिश चल रही थी. आज दोपहर 4.30 बजे शेष नगर के पास दोनों की मुलाकात हुई.

सलमान के अनुसार अल्ताफ उसे देखकर गालियां देने लगा. मना करने पर विवाद करने लगा. दोनों के बीच मारपीट हो गई. इसी दौरान सलमान ने चाकू से हमला कर अल्ताफ को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. वारदात का पता चलते ही नंदनवन पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने अल्ताफ को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

नंदनवन पुलिस ने सलमान की खोजबीन आरंभ की. ताजाबाद में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. उसने गालियां दिए जाने से गुस्से में आकर हत्या करना बताया. हालांकि पुलिस को उसकी बात पर भरोसा नहीं हो रहा है. अल्ताफ की हत्या के दौरान ही पुलिस कर्मियों को कपिल नगर थाने से हटाए गए एमडी शेख की नंदनवन में तैनाती किए जाने का पता चला. इसके बाद से कर्मियों को भी साप सूंघा हुआ है. 29 जनवरी को कपिल नगर से एमडी शेख तथा नंदनवन से सांदीपान पवार का क्राइम ब्रांच मेंतबादला किया गया था.

दोनों के अलावा भी कई थानेदार बदले गए थे. किशोर पार्वते ने कतिपय कारणों से थानेदारी स्वीकार करने में असमर्थता जताई जबकि शेख थानेदारी पाने के लिए जुटे हुए थे. शेख इसके पहले कामठी, शांतिनगर, क्राइम ब्रांच तथा कपिल नगर में तैनात रहे हैं. उन्हें अचानक क्राइम ब्रांच से नंदनवन थाने भेजे जाने से पुलिसकर्मी भी अवाक हैं. 

फिर भी सक्रिय हैं तड़ीपारः हत्या की इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. तड़ीपार अपराधियों के शहर में ही सक्रिय रहने के मामले लगातार सामने आते हैं. पुलिस आयुक्त ने इस दिशा में थानेदारों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. इसके बावजूद तड़ीपार गुंडों की शहर में मौजूदगी पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है. इस वारदात को आला अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है. डीसीपी अक्षय शिंदे ने स्वयं सलमान से पूछताछ की.

टॅग्स :नागपुरक्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा