लाइव न्यूज़ :

जबरन शराब पिलाकर 18 वर्षीय बीकॉम की छात्रा से गैंगरेप, रिश्तेदार का परिचित था आरोपी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 1, 2019 09:45 IST

छात्रा के अनुसार 19 जुलाई की दोपहर 1.30 बजे निखिल अपने मित्र वतन गोमकाले के साथ आया. उनके पास बीयर की बोतल भी थी. उन्होंने बीयर का सेवन किया. छात्रा को भी जबरन पिलाई. इसके बाद उससे बलात्कार किया. यह बात किसी को बताने पर भाई सहित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों के दिनदहाड़े शराब पिलाकर बलात्कार किए जाने से पुलिस भी अवाक है.पुलिस ने गैंगरेप तथा धमकाने का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

नागपुर की कॉलेज छात्रा को जबरन शराब पिलाकर गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. यह घटना बेलतरोड़ी थाने के तहत हुई है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी निखिल सोमकुवर (25) तथा वतन गोमकाले (25) है. पीड़िता 18 वर्षीय युवती बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है. वह मां और छोटे भाई के साथ रहती है.

वारदात का सूत्रधार निखिल सोमकुंवर है. वह छात्रा की मां के एक रिश्तेदार का परिचित है. इस वजह से छात्रा भी उसे पहचानती है. पहले निखिल मुंबई में काम करता था. कुछ समय पूर्व नागपुर आया है. निजी कंपनी में मैनेजर है. उसकी तीन माह से छात्रा से फेसबुक फ्रैंडशिप है. इस वजह से उनकी मित्रता बढ़ गई. छात्रा की मां सुबह ड्यूटी जबकि भाई स्कूल चला जाता है. 17 जुलाई को निखिल छात्रा के घर आया. वह छात्रा को हाथ पकड़कर बेडरूम में ले गया. वहां उसने छात्रा से बलात्कार किया. छात्रा के यह बात किसी से नहीं बताने पर निखिल का हौसला बढ़ गया.

छात्रा के अनुसार 19 जुलाई की दोपहर 1.30 बजे निखिल अपने मित्र वतन गोमकाले के साथ आया. उनके पास बीयर की बोतल भी थी. उन्होंने बीयर का सेवन किया. छात्रा को भी जबरन पिलाई. इसके बाद उससे बलात्कार किया. यह बात किसी को बताने पर भाई सहित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. कुछ दिनों से छात्रा की मां को बेटी के बर्ताव पर संदेह हुआ. उसने रिश्तेदारों की मदद से बेटी से पूछताछ की. उससे घटना का पता चलने पर बुधवार को बेलतरोडी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने गैंगरेप तथा धमकाने का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के दिनदहाड़े शराब पिलाकर बलात्कार किए जाने से पुलिस भी अवाक है. वह आरोपियों से पूछताछ कर घटना की सच्चाई पता करने का प्रयास कर रही है.

टॅग्स :महाराष्ट्ररेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई