लाइव न्यूज़ :

Nagpur Taja Khabar: नागपुर में ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई 19 वर्षीय लड़की का गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 24, 2020 08:06 IST

नागपुर पुलिस के मुताबिक पांचों आरोपियों की उम्र 19 से 27 वर्ष के बीच है। युवती ने चार दिनों बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देयुवती अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने कुही शहर गई थी।पीड़िता ने हाल में राज्य बोर्ड से बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी थी।

नागपुर:महाराष्ट्र में नागपुर जिले के कुही तहसील के वन क्षेत्र में पांच लोगों ने 19 वर्षीय एक युवती से कथित रूप से बलात्कार किया। युवती वहां अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ गई थी। पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना 17 मार्च की है। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने हाल में राज्य बोर्ड से बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी थी।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की उम्र 19 से 27 वर्ष के बीच है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने अपराध की वीडियोग्राफी भी की और उसे सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी भी दी। अधिकारी ने बताया, ‘‘युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने कुही शहर गई थी। इसके बाद दोनों एक मोटरसाइकिल से खैरी गांव के वन क्षेत्र में गए। उनकी मोटरसाइकिल में कुछ खराबी आ गई। तभी आरोपी वहां पहुंचे और युवती को सुनसान जगह पर ले गए जहां उन्होंने उससे बलात्कार किया।’’

पुलिस ने बताया कि युवती ने चार दिनों बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

टॅग्स :महाराष्ट्रगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह