Maharashtra ki khabar: गोदाम से 27.63 लाख रुपये के एन-95 मास्क और सैनेटाइजर जब्त, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 7, 2020 17:48 IST2020-04-07T17:48:25+5:302020-04-07T17:48:25+5:30

अधिकारी ने बताया कि मास्क और सैनेटाइजर की कालाबाजारी की जा रही थी। ये लोग इन्हें महंगी कीमत पर बेचने वाले थे। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के कारण इन दिनों मास्क और सैनेटाइजर की बहुत ज्यादा मांग है। इस कारण से कई लोग इन उत्पादों की कालाबाजारी भी कर रहे हैं।

Maharashtra N-95 mask sanitizer worth Rs 27.63 lakh seized from warehouse two arrested | Maharashtra ki khabar: गोदाम से 27.63 लाख रुपये के एन-95 मास्क और सैनेटाइजर जब्त, दो गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फरहान हुसैन रोशन अली पटेल (45) और आमिर हुसैन जाफरी (27) के तौर पर हुई। (file photo)

Highlightsगुप्त सूचना पर अपराध शाखा की इकाई ने गोरेगांव (पश्चिम) में मोतीलाल नगर में एक गोदाम पर छापा मारा।24.87 लाख रुपये के 9950 एन-95 मास्क और 2.75 लाख रुपये मूल्य का 181 लीटर सैनेटाइजर जब्त किया गया।

मुंबईःअपराध शाखा के अधिकारियों ने मंगलवार को मुंबई में उपनगर गोरेगांव में एक गोदाम से 27.63 लाख रुपये के एन-95 मास्क और सैनेटाइजर जब्त किए और दो लोगों को गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने बताया कि मास्क और सैनेटाइजर की कालाबाजारी की जा रही थी। ये लोग इन्हें महंगी कीमत पर बेचने वाले थे। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के कारण इन दिनों मास्क और सैनेटाइजर की बहुत ज्यादा मांग है। इस कारण से कई लोग इन उत्पादों की कालाबाजारी भी कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘गुप्त सूचना पर अपराध शाखा की इकाई ने गोरेगांव (पश्चिम) में मोतीलाल नगर में एक गोदाम पर छापा मारा। इस गोदाम में मास्क और सैनेटाइजर को रखा गया था।’’ अधिकारियों ने बताया कि 24.87 लाख रुपये के 9950 एन-95 मास्क और 2.75 लाख रुपये मूल्य का 181 लीटर सैनेटाइजर जब्त किया गया। इस मामले में आगे जांच की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फरहान हुसैन रोशन अली पटेल (45) और आमिर हुसैन जाफरी (27) के तौर पर हुई। दोनों ओशिवारा के निवासी हैं । अधिकारियों ने बताया कि दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु कानून की विभिन्न धाराओं और आपदा प्रबंधन कानून की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Web Title: Maharashtra N-95 mask sanitizer worth Rs 27.63 lakh seized from warehouse two arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे