लाइव न्यूज़ :

नासिक में अफगानिस्तान के रहने वाले मुस्लिम धर्म गुरु की गोली मारकर हत्या, सूफी बाबा के नाम से थी पहचान

By विनीत कुमार | Updated: July 6, 2022 13:51 IST

महाराष्ट्र के नासिक में एक मुस्लिम धर्म गुरु की हत्या का मामला सामने आया है। इस हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। धर्म गुरु अफगानिस्तान के रहने वाले थे।

Open in App
ठळक मुद्देनासिक जिले के येवला कस्बे में अफगानिस्तान के रहने वाले मुस्लिम धर्म गुरु की हत्या।हत्या की वजह का पता अभी नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मृतक की पहचान ख्वाजा सैयद चिश्ती के तौर पर की गयी है जिन्हें येवला में सूफी बाबा के नाम से जाना जाता था।

नासिक: महाराष्ट्र में नासिक जिले के येवला कस्बे में अफगानिस्तान से ताल्लुक रखने वाले 35 साल के मुस्लिम  धर्म गुरु की मंगलवार को चार अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि इस हत्या की वजह का पता अभी तक नहीं चल सका है। 

सूफी बाबा के तौर पर थी पहचान

यह घटना मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर येवला कस्बे के एमआईडीसी इलाके में घटी। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार मृतक की पहचान ख्वाजा सैयद चिश्ती के तौर पर की गयी है जिन्हें येवला में सूफी बाबा के नाम से जाना जाता था। पुलिस के अनुसार हमलावर सूफी बाबा की हत्या करने के बाद उनकी एसयूवी गाड़ी लेकर मौके से भाग गये। 

पुलिस के अनुसार हमलावरों ने सूफी बाबा के सिर में गोली माली थी। इस वजह से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। योओला पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने मौके से एक गाड़ी को भी बरामद किया है।

सांगली और अमरावती की घटनाएं भी सुर्खियों में

हाल में महाराष्ट्र के सांगली में दो भाइयों के परिवार के नौ सदस्यों की मौत का मामला सामने आया था। इस मामले की जांच में उजागर हुआ है कि उन्हें एक तांत्रिक और उसके ड्राइवर ने कथित तौर पर जहर देकर मार डाला। इससे पहले पुलिस पूरे मामले को सामूहिक आत्महत्या के एंगल से देख रही थी।

वहीं, महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या का मामला भी सुर्खियों में है। इस मामले में जांच अब राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कर रही है और 8 में से सात आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।

गौरतलब है कि 21 जून को तीन लोगों ने कथित तौर पर चाकू से उमेश कोल्हे पर हमला किया था। उमेश की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर नुपुर शर्मा का समर्थन किया था, जिन्होंने टीवी पर एक बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीNashik Policeमहाराष्ट्रहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली