लाइव न्यूज़ :

भीड़ ने 70 साल के बुजुर्ग को पर पीट-पीटकर मार डाला, वो भी सिर्फ एक कबूतर की वजह से, पूरा मामला चौंका देगी

By भाषा | Updated: January 12, 2019 23:44 IST

पुलिस ने बताया कि हमले के बाद पीड़ित रामचंद्र राउत को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत लाया हुआ घोषित कर दिया गया।

Open in App

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में नौ लोगों के समूह ने 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इन लोगों खिलाफ बुजुर्ग ने चोरी की शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जिला ग्रामीण पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रवार शाम वसई के रणगांव इलाके की है।पुलिस ने बताया कि हमले के बाद पीड़ित रामचंद्र राउत को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत लाया हुआ घोषित कर दिया गया।पालघर जिला ग्रामीण पुलिस के प्रवक्ता हेमंत कुमार कातकर ने बताया, ‘‘आरोपी शुक्रवार शाम राउत के घर आये और उनसे सवाल किया कि उन्होंने उनमें से कुछ के खिलाफ कबूतर चोरी की शिकायत क्यों दर्ज करायी। इनमें से एक शख्स ने कथित रूप से राउत का गला घोंटा और अन्य ने लात-घूंसों से ताबड़तोड़ उनकी पिटाई की थी।’’ उन्होंने बताया कि राउत ने इन सभी के खिलाफ शुक्रवार सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी। घटना के बाद राउत के एक रिश्तेदार ने वसई पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।पुलिस ने बताया कि आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है।’’ 

टॅग्स :मॉब लिंचिंगमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह