महाराष्ट्रः सोते समय बच्ची का किया अपहरण, दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट   

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 16, 2018 07:35 AM2018-06-16T07:35:37+5:302018-06-16T07:35:37+5:30

लोनी कलभोर थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात में परिवार के लोगों को पता चला कि बच्ची लापता है और उसकी तलाश शुरू की गयी। बाद में एक मामला दर्ज कराया गया।

maharashtra: minor girl raped and murederd in pune | महाराष्ट्रः सोते समय बच्ची का किया अपहरण, दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट   

महाराष्ट्रः सोते समय बच्ची का किया अपहरण, दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट   

पुणे, 16 जून: महाराष्ट्र के पुणे के लोनी कलभोर इलाके में एक साल की बच्ची का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने के आरोप में 22 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात मल्हारी बनसोडे ने लोनी कलभोर में बच्ची को सोते समय उसके माता-पिता के पास से उठा लिया। बच्ची का परिवार तमिलनाडु का है और उसके अभिभावक और अन्य रिश्तेदार इलाके में मजदूरी करते हैं। 

लोनी कलभोर थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात में परिवार के लोगों को पता चला कि बच्ची लापता है और उसकी तलाश शुरू की गयी। बाद में एक मामला दर्ज कराया गया। शुक्रवार तड़के लापता बच्ची का शव पास के इलाके में मिला। चिकित्सीय जांच से पता चला कि उसका यौन उत्पीड़न किया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को लड़की को ले जाते हुए देखा गया। 

इससे पहले महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक हैरान कर देने तस्वीर सामने आई है, जहां एक कुएं पर नहाने को लेकर पिछड़ी जाति के दो किशोरों की रूप से पिटाई की गई और उन्हें पूरे गांव में निर्वस्त्र घुमाया गया। इस मामले पर पुलिस का कहना था कि नाबालिग किशोरों की दो लोगों ने परेड कराई, जिनमें से एक कुएं का मालिक था। पुलिस ने घटना के सिलसिले में ईश्वर जोशी और प्रह्लाद लोहार को गिरफ्तार किया है। 

किशोरों की पिटाई और उनकी निर्वस्त्र परेड का वीडियो 10 जून को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया था। स्थानीय पुलिस ने बताया था कि दोनों किशोरों की उम्र 15-16 साल है। दोनों लड़के 10 जून को दोपहर तीन बजे जोशी के कुएं पर नहाने गए थे।
(खबर इनपुट-भाषा)

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

Web Title: maharashtra: minor girl raped and murederd in pune

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे