लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के आवास मंत्री को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, कहा-मां के आशीर्वाद की वजह से हूं सुरक्षित

By भाषा | Updated: April 9, 2020 16:13 IST

महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने आरोप लगाते हुए कहा कि पांच साल से लोग उन्हें मारने की योजना बना रहे है और मेरे घर की रेकी करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजितेंद्र आव्हाड ने कुछ लोगों के सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं।आव्हाड ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें मारने की योजना बना रहे हैं।

मुंबई। महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने गुरुवार को कुछ लोगों के सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें उन्हें कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी गई है। आव्हाड ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें मारने की योजना बना रहे हैं और बीते पांच साल में उनके घर की रेकी की गई है।

मंत्री ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन यह जानने की कोशिश की इसमें कौन शामिल है। आव्हाड ने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी और वह अपनी मां के आशीर्वाद की वजह से सुरक्षित हैं।

आव्हाड ने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट साझा किए हैं जिसमें से एक में एक शख्स ठाणे में एक व्यक्ति को उनके समर्थकों द्वारा कथित रूप से पीटने पर मंत्री का इस्तीफा मांग रहा है और इस्तीफा नहीं देने पर आव्हाड को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

एक अन्य स्क्रीनशॉट में यह शख्स अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का कथित रूप से समर्थन करता दिख रहा है । एक और अन्य स्क्रीनशॉट में एक अन्य शख्स आव्हाड को खून में नहलाने की धमकी दे रहा है।

आव्हाड ने ट्वीट किया, "मैं यह पांच साल से सह रहा हूं। मेरे आवास की रेकी की गई है। किसने यह किया? हत्या की योजना बनाई गई। कौन शामिल हैं ? पुलिस कार्रवाई करेगी।" ठाणे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर एक व्यक्ति को पीटने के आरोप में आव्हाड के समर्थकों पर मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रसोशल मीडियाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना