लाइव न्यूज़ :

Watch: बच्ची को उठाते ही उसकी मां ने चिल्लाया बच्चा चोर, लोगों ने की आरोपी की जमकर पिटाई तो पुलिस ने बचाई जान

By भाषा | Updated: September 30, 2022 13:43 IST

पुलिस अधिकारी की माने तो पीड़ित केवल गिरी हुए बच्ची को संभाल रहा था लेकिन बच्ची की मां ने उसे बच्चा चोर समझ लिया था और जोर-जोर से बच्चा चोर कहकर चिल्लाने लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के ठाणे में भीड़ द्वारा एक शख्स की जमकर पिटाई की गई है। बच्चा चोर के आरोप में शख्स को जमकर पिटा गया है। पिटते हुए पीड़ित को पुलिस ने बचाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

मुंबई:महाराष्ट्र के ठाणे शहर के दिवा में बच्चा चोरी के संदेह में करीब 30 वर्षीय व्यक्ति की भीड़ ने बुरी तरह पिटाई कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। 

एक अधिकारी ने कहा कि घटना गुरुवार दोपहर को हुई और पीड़ित पिंटू निसार को पुलिस ने बचाया तथा स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां वर्तमान में उसका इलाज हो रहा है। आपको बता दें कि इस घटना में निसार को कई चोट आई हैं।

क्या है पूरा मामला 

मुंब्रा थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘निसार एक स्थानीय होटल में काम करता है। वह दिवा में सड़क किनारे खड़ा था तभी एक ट्रक उसके पास से गुजरा। ट्रक को देखकर वह अपनी जगह से थोड़ा पीछे हटा जिससे उसके पीछे खड़ी बच्ची को धक्का लग गया और वह नीचे गिर गई। लेकिन जब निसार ने बच्ची को उठाने की कोशिश की तो बच्ची की मां ने उसे बच्चा चोर समझ शोर मचाना शुरू कर दिया।’’ 

लोगों ने लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से की पिटाई

मामले में अधिकारी ने आगे बताया, ‘‘जल्द ही लोग वहां जमा हो गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। लाठी, डंडा, लोहे की रॉड सहित लोगों के जो भी हाथ में आया, उन्होंने उससे निसार की पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान पीड़ित लोगों से गुहार करता रहा कि वह बच्चा चोर नहीं है, जैसा कि लोग उसे समझ रहे थे। लेकिन लोग लगातार उस हमला करते रहे।’’ 

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मुंब्रा पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को भीड़ के चंगुल से बचाया। हमले में व्यक्ति को कई चोट आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पुलिस ने लोगों से की यह अपील

मुंब्रा थाने में वरिष्ठ निरीक्षक अशोक कडलाग ने कहा कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि हालांकि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने लोगों से बच्चा चोरी से संबंधी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीThane Policeवायरल वीडियोमहाराष्ट्रमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा