लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Ki Taja Khabar: नागपुर में व्यक्ति ने चॉकलेट का लालच देकर 2 बच्चियों से किया बलात्कार

By भाषा | Updated: May 12, 2020 06:07 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान दर्शन काले (31) के तौर पर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देइस जघन्य घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पिराया गांव का रहने वाला है। आरोपी ने बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर इस घटना को अंजाम दिया।

नागपुरमहाराष्ट्र में नागपुर जिले के उम्रेड इलाके में चॉकलेट का लालच देकर दो बच्चियों से बलात्कार करने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान दर्शन काले (31) के तौर पर हुई है। वह पिराया गांव का रहने वाला है।

कन्हान थाने के एक अधिकारी ने बताया कि काले पर सात और आठ साल की दो बच्चियों से बलात्कार करने का आरोप है। सात साल की बच्ची रविवार को दुकान पर शैंपू खरीदने के लिए गई थी जबकि आठ साल की बच्ची अपराध की गवाह थी। उसने बच्चियों को चॉकलेट का लालच दिया था। 

इससे पहले पिछले माह (अप्रैल) में महाराष्ट्र के नागपुर में रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया था। दरअसल, हैवान बाप अपनी सौतेली बेटी का पिछले चार साल से रेप कर रहा था। पुलिस ने 7 अप्रैल को बताया था कि नागपुर में जरीपटका इलाके में एक 53 वर्षीय व्यक्ति पर उसकी नाबालिग सौतेली बेटी के साथ पिछले चार साल से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी अपनी सौतेली बेटी को पॉर्न वीडियो दिखाता था और घर के भीतर ही उसका रेप करता था। अब वह 17 साल की है। यह वह पिछले चाल साल से किया करता था।

उन्होंने कहा कि पीड़िता की मां घटना के बारे में पता चलने पर दो बार घर छोड़कर चली गई थी, मगर बाद में फिर आरोपी के पास लौट आई। हालांकि, जब 1 अप्रैल को आरोपी ने फिर उसकी बेटी का रेप किया, तो मां इस बार चुप नहीं बैठी और उसने पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज कराया। 

टॅग्स :रेपनागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज