लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Ki Khabar: पालघर में ग्रामीणों ने चोर होने के संदेह पर की तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या

By भाषा | Updated: April 17, 2020 13:37 IST

यह घटना ऐसे समय में हुई जब कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू है।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पालघर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में ग्रामीणों के एक समूह ने चोर होने के संदेह पर तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कासा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक आनंदराव काले ने कहा कि बृहस्पतिवार को रात के 9.30 से 10 बजे के बीच यह वीभत्स घटना हुई। यह घटना ऐसे समय में हुई जब कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू है।

उन्होंने बताया कि तीनों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। काले ने बताया कि तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पालघर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों कार से मुंबई से आए थे और उसके वाहन को स्थानीय लोगों ने गडचिंचाले के पास ढाबाड़ी-खानवेल मार्ग पर रोक दिया।

उन्होंने बताया कि उन्हें कार से बाहर निकाला गया और ग्रामीणों ने इस संदेह पर उन पर पत्थर और अन्य चीजों से हमला कर दिया कि वे चोर हैं। काले ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह