लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: गद्दों में रुई की जगह फेंके गए मास्क का इस्तेमाल, महाराष्ट्र पुलिस ने किया भंडाफोड़, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2021 19:44 IST

पुलिस ने कंपनी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही पुलिस ने कंपनी के परिसर से ढेर सारे मास्क भी बरामद किया है.

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र मैट्रेस सेंटर में कथित तौर पर अवैध काम हो रहा है.फैक्टरी के मालिक अमजद अहमद मंसूरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों की जांच में जुटी है.

मुंबईः देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है. इस बीच, जलगांव जिले से लोगों की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है.

जलगांव में पुलिस ने एक गद्दा (मैट्रेस) बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया है जो अपने गद्दों में रुई और अन्य वस्तुओं के बदले उसमें फेंके गए मास्क का इस्तेमाल करती थी. पुलिस ने कंपनी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही पुलिस ने कंपनी के परिसर से ढेर सारे मास्क भी बरामद किया है.

एक न्यूज चैनल के मुताबिक राजधानी मुंबई से करीब 400 किलोमीटर दूर जलगांव स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) के पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को यह जानकारी मिली थी कि महाराष्ट्र मैट्रेस सेंटर में कथित तौर पर अवैध काम हो रहा है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवली ने कहा, ''जब अधिकारी एमआईडीसी के कुसुम्बा स्थित फैक्टरी के परिसर में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि मैट्रेस में इस्तेमाल किए गए मास्क भरे जा रहे हैं.'' गवली ने कहा, ''फैक्टरी के मालिक अमजद अहमद मंसूरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. अब पुलिस इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों की जांच में जुटी है.''

इसके बाद पुलिस ने निर्धारित नियमों के मुताबिक परिसर में फैले बेकार मास्क को आग के हवाले कर दिया. पुलिस अब रैकेट में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है. कोरोना संक्र मण से बचने के लिए जब लोग तमाम सावधानियां बरत रहे हैं, ऐसे में गद्दों के अंदर इस्तेमाल किए हुए मास्क का भरना कितना घातक हो सकता है, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है.

कचरा प्रबंधन पर बढ़ा बोझ: कोरोना महामारी ने भारत में वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम पर बोझ बढ़ा दिया है. देश में मास्क का उत्पादन मार्च-2020 से अब तक हर दिन 1.5 करोड़ यूनिट की क्षमता से बढ़ा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, जून और सितंबर-2020 के बीच 18000 टन से अधिक कोविड-19 संबंधित बायो मेडिकल वेस्ट पैदा हुआ, जिसमें दस्ताने और मास्क शामिल हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबई पुलिसकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO