लाइव न्यूज़ :

ट्रक पलटने से दो बच्चे और एक किशोरी सहित 16 लोगों की मौत, 5 घायल, पीएम ने किया ट्वीट-दिल दहला देने वाला हादसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2021 13:56 IST

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के किंगांव में आधी रात के बाद एक मंदिर के पास पपीते से लदा एक ट्रक पलट गया। सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है। जलगांव के धुले से यावल तहसील जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्दे मामले को लेकर महाराष्ट्र के यावल में केस दर्ज हो गया है।अधिकारी ने बताया कि मृतक जिले के अभोदा, विवरा, केर्हाला गांव और रावेर तहसील के निवासी थे।अधिकारी ने बताया कि हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और ट्रक चालक सहित पांच अन्य लोग घायल हुए हैं।

जलगांवः महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा हादसा हो गया। ट्रक के पलट कर सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से 16 मजदूरों की मौत हो गई।

इस हादसे में तीन और पांच वर्ष के दो बच्चे और 15 वर्षीय एक किशोरी भी शामिल हैं। मृतकों में 6 महिलाएं शामिल हैं।सभी मृतकों को यावल के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। जलगांव पुलिस के मुताबिक धुले से जलगांव के रावेर की दिशा में जा रहा ट्रक यावल रोड पर किनगांव के नजदीक पलट गया।

हादसा करीब रात एक बजे हुआ। वहीं इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के यावल में केस दर्ज हो गया है, पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिसारत में ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में ‘‘दिल दहला देने’’ वाले एक ट्रक हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया।

अधिकारी ने बताया कि मृतक जिले के अभोदा, विवरा, केर्हाला गांव और रावेर तहसील के निवासी थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला गया। अधिकारी ने बताया कि हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और ट्रक चालक सहित पांच अन्य लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों को जलगांव के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर है। जलगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवली ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वाहन में शायद कोई तकनीकी खराबी होने के कारण हादसा हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) से रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। भादंवि की धारा 304-(दो) के तहत ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान, हुसैन मुस्लिम मनियार (30), सरफराज ताडवी (32), दिगंबर सपकले (55), नरेन्द्र वाघ (25), दिलदार ताडवी (20), अशोक वाघ (40), दुर्गाबाई अदकमोल (20), गणेश मोरे (5), सागर वाघ (3), शारदा रमेश मोरे (15), संगीता अशोक वाघ (35), यमुनाबाई इंगल (45), कमलाबाई मोरे (45), सबनूर ताडवी (53) और संदीप भालेराव (25) के तौर पर हुई है।

जलगांव ट्रक हादसे में हुई मौतों पर प्रधानमंत्री ने शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में ‘‘दिल दहला देने’’ वाले एक ट्रक हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के जलगांव में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा