लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: IAS अधिकारी ने पत्नी को गोली मारकर घायल किया, खुद लगाई फांसी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 23, 2019 08:09 IST

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पवार प्रदेश में कौशल विकास विभाग में पदस्थ हैं और इससे पहले नंदुरबार जिले के कलेक्टर के तौर पर कार्यरत रहे थे।

Open in App

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में शुक्रवार को तड़के अपनी पत्नी पर एयरगन से दो दफा गोली चलाने के बाद एक 57 वर्षीय आईएएस अधिकारी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि विजय कुमार भागवत पवार ने यहां के मंगलवेधा कस्बे के मारवाडे इलाके में अपनी पत्नी सोनाली को गोली मारकर घायल कर दिया और खुद फांसी लगा ली।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पवार प्रदेश में कौशल विकास विभाग में पदस्थ हैं और इससे पहले नंदुरबार जिले के कलेक्टर के तौर पर कार्यरत रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसियों ने गोली की आवाज सुनी और पुलिस को सूचित किया। युगल को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने पवार को मृत घोषित कर दिया। सोनाली पवार गोली लगने से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि हमें एयरगन के दो खाली खोखे मिले हैं और एक कारतूस बरामद किया है। घटना की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा