लाइव न्यूज़ :

होटल में काम करने वाले शख्स ने महिला का किया रेप, अश्लील तस्वीरें इंटरनेट पर डाली

By भाषा | Updated: October 14, 2019 15:05 IST

आरोपी ने पीड़िता की तस्वीर उसके भाई और अपने दोस्तों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दी थी। जिसके बाद आरोपी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल जिले का रहने वाला आरोपी गुरुचरण प्रीतम साहा ठाणे में एक होटल में खानसामे के तौर पर काम करता था। आरोपी युवती को शादी का झांसा देकर एक लॉज में ले गया जहां उसने उसका कथित तौर पर रेप किया।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला का कथित तौर पर बलात्कार करने और उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल जिले का रहने वाला गुरुचरण प्रीतम साहा ठाणे में एक होटल में खानसामे के तौर पर काम करता था।

कुछ समय पहले, उसने शहर में अंग्रेजी बोलना सिखाने वाली क्लास में प्रवेश लिया था। वहीं पर 20 वर्षीय युवती भी आती थी। नौपाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल मांगले ने बताया कि इस वर्ष अप्रैल में आरोपी युवती को शादी का झांसा देकर एक लॉज में ले गया जहां उसने उसका कथित तौर पर बलात्कार किया और कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींची।

आरोपी ने ये तस्वीरें युवती के भाई और उसके दोस्तों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दी। इसके बाद युवती ने पिछले हफ्ते पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को शनिवार को उत्तराखंड से पकड़ लिया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :रेपमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO