लाइव न्यूज़ :

पहले गर्दन और गुप्तांग को काटा, फिर हिंदी फिल्मों के डॉयलाग बोलते हुए बेटे ने की पिता की हत्या, घटना जान पुलिस भी हैरान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 27, 2020 12:17 IST

आरोपी पेश से जिम ट्रेनर है। आरोपी की मानसिक अवस्था काफी महीनों से खराब थी। वह अपने परिवारवालों और परिजनों से हमेशा उग्र बर्ताव ही करता है।

Open in App
ठळक मुद्दे55 वर्षीय पिता की हत्या आरोपी ने रात 12.30 के आस-पास की, उस वक्त उसने अपमी मां-बहनों को भी काफी मारा। पुलिस ने आरोपी विक्रांत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

नागपुर:  महाराष्ट्र के नागपुर जिले में 25 साल के युवक ने गुस्से में अपने पिता की गर्दन पर दांत काट लिया और फिर उनके गुप्तांग काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार रात हुडकेश्वर इलाके की है। आरोपी की पहचान विक्रांत पिल्लेवर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी इतना हिंसक व्यवहार कर रहा था कि पुलिस को उसे पकड़ने में बहुत मेहनत करनी पड़ी। अधिकारी ने बताया, ‘‘परिवार के सदस्यों ने बताया कि बिना किसी घटना के ही विक्रांत गुस्से में उठा और अपने पिता विजय की गर्दन पर दांत गड़ा दिया। उसने इतने जोर से काटा की गर्दन से खून निकलने लगा। फिर वह 55 वर्षीय पिता को खींच कर बरामदे में ले गया और वहां उसके गुप्तांग काट दिए, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई।’’

जानें कैसे बेटे ने पिता की हत्या की?

शनिवार सुबह से ही रोहित की मानसिक अवस्था खराब थी। वह परिजनों से उग्र बर्ताव कर रहा था। परिजन उसे मनोचिकित्सक के पास ले गए थे। चिकित्सक ने दवा देकर उसकी निगरानी करने को कहा था। शनिवार रात 9.30 बजे भोजन करने के बाद से रोहित और उग्र हो गया। वह अभिनेता के नाम लेकर उनके डायलॉग बोलने लगा। भद्दी गालियां देते हुए माता-पिता और बहन से मारपीट करने लगा। इस वजह से परिजनों के साथ पड़ोसी भी रोहित की निगरानी कर रहे थे। रात करीब 12 बजे रोहित हिंसक हो गया। वह मां से मारपीट करने लगा। यह देखकर पिता विजय पिल्लेवार और बहन अवंती बीच-बचाव के लिए आए। रोहित दोनों को पीटने लगा।

मां और बहन को पीटने के बाद वह पिता पर टूट पड़ा। पिता के गुप्तांग को दांतों से काटने लगा। विजय पिल्लेवार की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। आठ से दस लोगों ने विजय को रोहित के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया। मौत की नींद सुलाने के बाद ही रोहित ने पिता को छोड़ा। पुलिस को सूचना देकर विजय पिल्लेवार को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में पिल्लेवार को मृत घोषित कर दिया गया।? 

पुलिस ने क्या कहा?

हुडकेश्वर थाने के निरीक्षक राजकमल वाघमारे ने बताया, ‘‘पेशे से जिम ट्रेनर विक्रांत घटना के दौरान हिन्दी फिल्म के डायलॉग बोल रहा था और अजीबो-गरीब तरीके से व्यवहार कर रहा था। हस्तक्षेप करने पर उसने अपनी मां और बहन को भी धमकी दी। उसे पकड़ने और बांधने में पांच पुलिसकर्मियों को मेहनत करनी पड़ी।’’ उन्होंने बताया कि विक्रांत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुरहत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली