लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: गढ़चिरौली में 36 लाख के इनामी चार नक्सली पुलिस मुठभेड़ में हुए ढेर, एके 47 समेत कई हथियार हुए बरामद

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 19, 2024 10:31 IST

महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गये हैंमारे गये चारों दुर्दांत नक्सलियों पर 36 लाख रुपये का सामूहिक इनाम थामारे गये नक्सलियों के पास से एके-47, एक कार्बाइन, दो देशी पिस्तौल सहित अन्य सामान बरामद हुए

मुंबई: महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गये हैं। पुलिस ने इस संबंध में मंगलवार को जानकारी देते हुए बतााया कि मारे गये चारों दुर्दांत नक्सलियों पर 36 लाख रुपये का सामूहिक इनाम था।   

नक्सलियों के खिलाफ पुलिस के मिली बड़ी कामयाबी के बारे में बात करे हुए गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ नक्सली आगामी लोकसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के बीच विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से प्राणहिता नदी पार करके पड़ोसी राज्य तेलंगाना से गढ़चिरौली में प्रवेश कर गए हैं।

इस सूचना के मिलने के बाद गढ़चिरौली पुलिस की एक विशेष लड़ाकू इकाई सी-60 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की त्वरित कार्रवाई टीम की कई टीमों को संबंधित क्षेत्र में तलाशी के लिए भेज दी गईं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब सी-60 यूनिट की एक टीम मंगलवार सुबह रेपनपल्ली के पास कोलामरका पहाड़ों में तलाशी ले रही थी, तब नक्सलियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिस पर सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।

गोलीबारी रुकने के बाद इलाके की तलाशी ली गई और चार ऐसै नक्सलियों के शव मिले, दिनके सिर पर 36 लाख रुपये का सामूहिक नकद इनाम था। अधिकारी ने बताया कि मारे गये नक्सलियों के पास से एक एके-47 बंदूक, एक कार्बाइन, दो देशी पिस्तौल, नक्सली साहित्य और अन्य सामान भी बरामद किया गया।

पुलिस ने कहा कि मृत नक्सलियों की पहचान वर्गीश, मगतू, दोनों अलग-अलग नक्सली समितियों के सचिव और प्लाटून सदस्य कुरसंग राजू और कुडीमेट्टा वेंकटेश के रूप में की गई है।

टॅग्स :नक्सलनक्सल हमलामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह