लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद पूर्व कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, नगरपालिका अध्यक्ष पर भी आरोप

By भाषा | Updated: May 22, 2019 02:03 IST

 महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिला स्थित नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा के यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक सुभाष धोते और राजुरा नगरपालिका अध्यक्ष अरुण धोते को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा, ‘‘ लगातार उसका पीछा किए जाने की वजह से छात्रा ने सुभाष, अरुण और कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।’’ सुभाष और अरुण के खिलाफ भादंवि की यौन उत्पीड़न और अपराधिक धमकी संबंधी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिला स्थित नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा के यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक सुभाष धोते और राजुरा नगरपालिका अध्यक्ष अरुण धोते को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुभाष राजुरा के ‘कल्याण नर्सिंग एजुकेशन इंस्टीट्यूशन’ के अध्यक्ष है जिसमें वह महिला पढ़ती थी। वहीं अरुण उस संस्थान के सचिव है।

राजुरा पुलिस थाना निरीक्षक बी एम गैगोले ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानाचार्य ने पिछले साल उससे यौन संबंध बनाने को कहा था, जिससे उसने इनकार कर दिया। उसके मना करने के बाद उसे संस्थान से निकाल दिया गया। उन्होंने बताया कि सुभाष ने तत्कालीन प्रधानाचार्य के खिलाफ की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद पिछले साल अक्टूबर में छात्रा को संस्थान और छात्रावास से निकाल दिया गया।

शिकायकर्ता ने आरोप लगाया कि राजुरा के एक आवासीय स्कूल में दो आदिवासी लड़कियों के साथ यौन शोषण की घटना के अप्रैल में सामने आने के बाद सुभाष और अरुण ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक व्यक्ति को रखा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ लगातार उसका पीछा किए जाने की वजह से छात्रा ने सुभाष, अरुण और कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।’’ सुभाष और अरुण के खिलाफ भादंवि की यौन उत्पीड़न और अपराधिक धमकी संबंधी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बल्लारपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) की अदालत में उन्हें पेश किया गया, जहां से उन्हें 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

टॅग्स :महाराष्ट्ररेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज