लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में धर्मांतरण के बाद महिला को विवाह के लिए मजबूर करने का आरोप, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 18, 2023 08:33 IST

महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला का जबरन धर्म बदलवाने और शादी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों में विवाह करने वाला युवक, उसकी मां और शादी कराने वाला मौलाना शामिल है।

Open in App

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नया नगर इलाके में दूसरे धर्म की 22 वर्षीय एक महिला का कथित अपहरण करने और उसकी जबरन शादी कराने के आरोप में सोमवार को पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नया नगर पुलिस थाना के निरीक्षक जितेंद्र वनकोटी ने बताया कि आरोपियों में विवाह करने वाला युवक, उसकी मां और शादी कराने वाला मौलाना शामिल है। उन्होंने बताया, ‘‘ पीड़िता और आरोपी की मुलाकात 2021 में एक कंप्यूटर कक्षा में हुई थी। उसने उससे शादी नहीं करने पर आत्महत्या की धमकी दी थी और अपने घर में भी युवती से दुष्कर्म किया था। इसी साल मार्च में आरोपी ने लड़की से कहा कि उसके पास उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें हैं।’’

अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया, ‘‘20 जून को आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया और तस्वीरें प्रसारित करने की धमकी देकर उससे शादी कर ली। कथित शादी एक दरगाह में हुई जहां युवती को धर्म परिवर्तन के लिए भी मजबूर किया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि सतर्क पड़ोसियों ने उसे बचाया क्योंकि उन्होंने पाया कि जब आरोपी और उसके रिश्तेदार घर से बाहर जाते थे तो युवती को मकान में बंद कर जाते थे। उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी उसे दोबारा घर ले गए और जब उसने भागने की कोशिश की तो उसकी पिटाई की। हालांकि, वह किसी तरह अपने माता-पिता के घर पहुंचने में कामयाब रही जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।’’ अधिकारी ने बताया कि अबतक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच चल रही है।

टॅग्स :Thane PoliceMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह