लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: महज कचड़ा फैलाने को लेकर बाप-बेटे ने डंडे से की कुत्ते की जमकर पिटाई, फिर घटनास्थल पर ही बेहोश होकर मर गया जानवर, केस दर्ज

By आजाद खान | Updated: May 30, 2022 13:51 IST

मामले में अधिकारी ने बताया कि इस केस में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देपिता और पुत्र द्वारा एक कुत्ते को पीटने का मामला सामने आया है। इस पिटाई के कार कुत्ते के मौके पर ही मौत हो गई है। मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में पहले एक पिता ने और फिर उसके बेटे द्वारा एक कुत्ते को पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने कुत्ते को इस कदर पीटा था कि अंत में उसकी मौत ही हो गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बाप और बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी है। हालांकि इस मामले में अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वही केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में लगी है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में अधिकारी ने बताया कि उल्हासनगर कस्बे के एक मोहल्ले में गुरूवार की रात को यह घटना घटी है। उनके मुताबिक, महज कचड़ा फैलाने को लेकर एक शख्स ने कुत्ते की खूब पिटाई की थी। इसके बाद शनिवार को उसके बेटे ने भी कुत्ते की पिटाई की थी। 

वहां मौजूद लोगों को कहना है कि वह लड़का कुत्ते को बेरहमी से डंडे से पीट रहा था, जिसके कारण वह बेहोश होकर गिर गया था। अधिकारी के मुताबिक, पड़ोसियों ने पिता-पुत्र को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके। 

कुछ स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया है। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लोग बाप-बेटे की आलोचना करते भी दिखाई दिए। 

ऐसे हुआ आरोपियों पर केस दर्ज

इस मामले में अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाद में कुछ पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने व्यक्ति और उसके बेटे के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 429 (पशुओं को मारना या अपंग बनाना) के तहत शिकायत दर्ज हुई है। अधिकारी के अनुसार, इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

भाषा इन्पुट के साथ 

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीThane Policeवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO