लाइव न्यूज़ :

Maharashtra ED Income Tax Refund Fraud: महाराष्ट्र में 263 करोड़ रुपये ‘आयकर रिफंड’ धोखाधड़ी, आईपीएस पति सहित कई लोगों की संपत्तियां कुर्क, 182 करोड़ जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2024 18:21 IST

Maharashtra ED Income Tax Refund Fraud: ईडी ने पुरुषोत्तम चव्हाण का मुंबई स्थित फ्लैट, राजेश बृजलाल बत्रेजा की लोनावाला और खंडाला की जमीन, अनिरुद्ध गांधी की बैंक में जमा राशि, आरोपी राजेश शेट्टी और भूषण अनंत पाटिल की बीमा योजनाएं ​​और 14.02 करोड़ रुपये की कुछ सावधि जमाएं भी जब्त की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra ED Income Tax Refund Fraud: धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ये संपत्तियां कुर्क की गई हैं।Maharashtra ED Income Tax Refund Fraud: 55.50 करोड़ रुपये की राशि को भारत से बाहर भेजने में अधिकारी और अन्य की मदद की थी। Maharashtra ED Income Tax Refund Fraud: ईडी ने इस मामले में अब तक कुल 182 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

Maharashtra ED Income Tax Refund Fraud: महाराष्ट्र में 263 करोड़ रुपये के कथित ‘आयकर रिफंड’ धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की एक अधिकारी के पति सहित कई लोगों की संपत्तियां कुर्क की हैं। एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि ईडी ने पुरुषोत्तम चव्हाण का मुंबई स्थित फ्लैट, राजेश बृजलाल बत्रेजा की लोनावाला और खंडाला की जमीन, अनिरुद्ध गांधी की बैंक में जमा राशि, आरोपी राजेश शेट्टी और भूषण अनंत पाटिल की बीमा योजनाएं ​​और 14.02 करोड़ रुपये की कुछ सावधि जमाएं भी जब्त की हैं। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ये संपत्तियां कुर्क की गई हैं।

केंद्रीय अन्वेष्ण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा पूर्व वरिष्ठ कर सहायक तानाजी मंडल अधिकारी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद धनशोधन का यह मामला उपजा, जिसमें आयकर विभाग से 263.95 करोड़ रुपये के टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) को धोखाधड़ी से प्राप्त करने का आरोप है।

ईडी ने आरोप लगाया कि बत्रेजा ने अनिरुद्ध की मदद से धोखाधड़ी से प्राप्त 55.50 करोड़ रुपये की राशि को भारत से बाहर भेजने में अधिकारी और अन्य की मदद की थी। ईडी ने अधिकारी, पाटिल, शेट्टी, बत्रेजा और चव्हाण को गिरफ्तार कर लिया गया और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। इस मामले में पिछले साल सितंबर में अधिकारी और 10 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। ईडी ने इस मामले में अब तक कुल 182 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीप्रवर्तन निदेशालयमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा