लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर रहे डीआईजी निलंबित

By भाषा | Updated: January 10, 2020 07:45 IST

महाराष्ट्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी भगोड़े पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) निशिकांत मोरे को गुरुवार को प्रदेश सरकार ने निलंबित कर दिया। यह जानकारी गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दी।

Open in App
ठळक मुद्देउप महानिरीक्षक (मोटर वाहन) के तौर पर तैनात मोरे के खिलाफ कार्रवाई का फैसला उनके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने के दो हफ्ते बाद आया है। निकटवर्ती नवी मुंबई के तालोजा पुलिस ने यह मामला दर्ज किया था। देशमुख ने कहा कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया गया।

महाराष्ट्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी भगोड़े पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) निशिकांत मोरे को गुरुवार को प्रदेश सरकार ने निलंबित कर दिया। यह जानकारी गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दी।

उप महानिरीक्षक (मोटर वाहन) के तौर पर तैनात मोरे के खिलाफ कार्रवाई का फैसला उनके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने के दो हफ्ते बाद आया है।

निकटवर्ती नवी मुंबई के तालोजा पुलिस ने यह मामला दर्ज किया था। देशमुख ने कहा कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया गया।

डीजीपी ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की थी। डीआईजी अभी फरार चल रहे हैं। नवी मुंबई पुलिस के मुताबिक छेड़छाड़ की कथित घटना तालोजा में जून 2019 को 17 वर्षीय लड़की के घर पर उसके जन्मदिन की पार्टी में हुई।

आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मामला हालांकि 26 दिसंबर को दर्ज किया गया। लड़की के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक पुलिस अधिकारी और पीड़िता के पिता दोस्त थे। 

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज