लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: साइबर पुलिस का दावा- लॉकडाउन के बाद सोशल मीडिया पर नफरत भरी सांप्रदायिक टिप्पणी में वृद्धि, कई अपराधी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2020 15:39 IST

राज्य साइबर पुलिस ने लॉकडाउन लागू होने के बाद से सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों, अफवाहों और नफरत फैलाने वाली टिप्पणी के संबंध में बुधवार तक 132 मामले दर्ज किए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देइन मामलों के सिलसिले में कम से कम 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये आपराधिक गतिविधियां ज्यादातर व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर देखी गई हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों और नफरत भरी सांप्रदायिक टिप्पणी में वृद्धि दर्ज की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राज्य साइबर पुलिस ने लॉकडाउन लागू होने के बाद से सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों, अफवाहों और नफरत फैलाने वाली टिप्पणी के संबंध में बुधवार तक 132 मामले दर्ज किए हैं। 

इनमें 49 मामले सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन चैनलों पर नफरत भरे बयान से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में साइबर पुलिस ने 20 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 14 मामले कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को सांप्रदायिक रंग देने और छह अफवाह फैलाने के मामले हैं। 

महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ के पुलिस अधीक्षक बालसिंह राजपूत ने कहा, ‘‘मामलों के आंकड़ों का विश्लेषण करने से यह पता चला कि पिछले पांच दिनों में नफरत भरे बयान से जुड़े मामलों में इजाफा हुआ है।’’ 

उन्होंने कहा कि इन मामलों के सिलसिले में कम से कम 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 28 अन्य अपराधियों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि ये आपराधिक गतिविधियां ज्यादातर व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर देखी गई हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO